Saturday, September 9th, 2017 20:51:45
Flash

उत्तर कोरिया में रेडियो की आवाज कम-ज्यादा करने पर लगा बैन, जानिए वहां के और अजीब कानून के बारे में




उत्तर कोरिया में रेडियो की आवाज कम-ज्यादा करने पर लगा बैन, जानिए वहां के और अजीब कानून के बारे मेंWorld

Sponsored




उत्तर कोरिया दुनिया के ऐसे देशों में से है, जहां अब तक तानाशाही चल रही है। यहां तानाशह किम जोंग का राज चल रहा है। लोग यहां इनकी दहशत में जीते हैं। खुद लोगों को भी अंदाजा नहीं होता कि यहां किंग जोन कब किस चीज पर बैन लगा दें। हाल ही में वहां के क्रूर शासक कहे जाने वाले किम जोंग ने घरों में रेडियो की आवाज कम-ज्यादा करने पर बैन लगा दिया है।

उनका कहना है कि रेडियो सरकार की तरफ से कंट्रोल किया जाता है और सरकार की तरफ से लोगों के घर में लगाया जाता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को इसकी आवाज कम या तेज करने का अधिकार नहीं है। सिर्फ ये ही नहीं, इससे पहले किम कई सारे अजीब-गरीब फरमान सुनाए हैं, जिसे अगर आप भी सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। जानिए नॉर्थ कोरिया के कुछ ऐसे ही अजीब-गरीब कानूनों के बारे में।

– यहां पर न्यूजपेपर्स और न्यूज चैनल्स पर किसाी और देश की खबरें नहीं दिखाई जा सकती। इस पर वहां सख्त सजा दी जाती है।
– यहां पर किसी भी व्यक्ति को नीली जींस पहनने की इजाजत नहीं है। अगर किसी ने गलती से नीली जींस पहन भी ली, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाती है।


– आपको जानकर हैरत होगी कि यहां किसी भी पुरूष को अपने अनुसार हेयरस्टाइल बनाने की इजाजत नहीं है। यहां हर पुरूष को किम जोंग जैसी हेयरस्टाइल रखनी पड़ती है।
– किम जोंग को गरीबों से सख्त नफरत है। इसलिए यहां किसी को भी गरीब लोगों की तस्वीर खींचने पर बैन है। जबकि यहां आधे से ज्यादा आबादी गरीबी में जी रही है।


– यहां आने वाले टूरिस्टों को मोबाइल लेकर आने की अनुमति नहीं है। अगर आप मोबाइल अपने साथ ले भी गए तो आपको एयरपोर्ट पर ही जमा कराना पड़ता है। वापसी के वक्त लौटाया जाता है।
-नॉर्थ कोरिया में साउथ कोरिया से संबंधित फिल्में नहीं देखी जा सकती। इस पर बैन है।
– यहां के लोगों को बाइबल पढऩे की इजाजत नहीं है।


– उत्तर कोरिया में किसी को पॉर्न या वीडियो देखने की भी इजाजत नहीं है, अगर किसी ने गलतीसे देख भी लिया तो उसे उस हफ्ते छुट्टी नहीं मिलेगी और सात दिन लगातार काम करना पड़ेगा।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories