PHOTOS : ऐसा था किन्नरों की सवारी का नजारा
बुधवार को आदि शंकराचार्य जयंती के मौके पर किन्नर अखाड़े ने गंधर्व घाट पर अमृत स्नान किया। इसे उन्होंने अपना दूसरा शाही स्नान माना। ढोल-ताशे पर नाचते-गाते किन्नर जुलूस के रूप में कैंप से निकले। 100 से ज्यादा किन्नर बग्घियों में और पैदल चल रहे थे। इनकी सुरक्षा बाउंसर ने संभाल रखी थी। जुलूस की अगुआई अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने की। वे घोड़े पर सवार थीं। कभी वे तलवार लहरा रही थीं तो कभी लोगों को आशीर्वाद देते चल रही थीं। 10 बग्घियों में किन्नर सफेद-लाल साड़ी में शामिल हुए। जुलूस में आकर्षण का केंद्र लक्ष्मीनारायण थी। उनका आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। तस्वीरों में देखिए कुछ ऐसा था किन्नरों की सवारी का नजारा…
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -