नेताओं की बोलती बंद करती है 23 साल की ये लड़की
यूपी इलेक्शन इन दिनों जोरों पर है। कई जगह यूपी में चुनाव हो चुके है तो कई जगह होना बाकी है। इन्हीं सबके बीच समाजवादी पार्टी अपने प्रचार अभियान को लेकर सुर्खियों में है। समाजवादी पार्टी के सदस्यों से तो आप भलिभांति परिचित हैं लेकिन सपा की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक के बारे में कम ही जानते होंगे।
कुछ दिनों पहले ही भाजपा के एक विवादित बयान को लेकर पंखुड़ी पाठक सुर्खियों में आई थी। पंखुड़ी पाठक ने इस विधायक को मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। पंखुड़ी पाठक ने चौबीस साल की उम्र में राजनीति में जो मुकाम बनाया है वो काबिल-ए-तारीफ है। देखा जाए तो पंखुड़ी पाठक युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है जो उन्हें राजनीति में करियर बनाने की प्रेरणा देती है।
आप सोच रहे होंगे कि पंखुड़ी पाठक को हमने नेताओं की बोलती बंद करने वाली लड़की क्यो कहा है। दरअसल पंखुड़ी समाजवादी पार्टी की स्पोकपर्सन है और कई मुद्दों पर विपक्ष और मीडिया को जवाब देना उनका काम है इसलिए यहां पर पंखुड़ी पाठक को बोलती बंद करने वाली लड़की कहा गया है। पंखुड़ी पाठक के बारे में कुछ ख़ास बातें नेक्सट पेज पर पढे़ें…
- - Advertisement - -