कहा जाता है कि दुनिया वैसी ही होती है जैसी हम उसे देखते हैं इसके अलावा कुछ नही। क्या ऐसा सचमुच होता है? दरअसल अगर ज़्यादातर मामलों में देखें तो ऐसा ही होता है हम जिसे बुरा मानने लगते हैं वो हमारे लिए बुरा ही बनता जाता है और जिसे अच्छा समझते हैं वो अच्छा ही बनता जाता हैं सबकुछ हम पर ही तो निर्भर करता है।
खैर जो भी हो किसी ज्ञानी की कही ये बात आपके स्वभाव को चेक करने में भी मदद कर सकती है। उपर जो तस्वीर आपने देखी उसमें सबसे पहले आपने क्या देखा। इस बात से आप पता लगा सकते हैं कि आपकी सोच कैसी है? आप कैसे स्वभाव के इंसान है? ये बात सब जानना चाहते हैं क्योंकि इंसान दूसरों के बारे में तो अच्छे से जानता है पर अपने बारे में नहीं।
तो चलिए इस फोटो को एक बार फिर देखिए और फिर आपके इस राज से पर्दा उठाते हैं। आपको बता दें कि आपके देखने पर इस तस्वीर में आपको सिर्फ दो चीज़ें ही दिखाई देगी। पहला तो खरगोश और दूसरे खरगोश के पीछे बहुत सारे पक्षी। अब आपने पहले क्या देखा ये तो आप ही जानते हैं लेकिन आपने जो भी हो देखा हो हम दोनों के रिजल्ट आपको बताएंगे।
क्या आपने पहले खरगोश देखा
इस फोटो में क्या आपने पहले खरगोश दिखाई दिया। इसका मतलब आपका व्यक्तित्व बहुत ही आर्कषक हैं और लोग तार्किक बुद्धि के लिए आपका सम्मान करते हैं। आपको इस बात की खुशी होनी चाहिए कि आपकी लाइफ पूरी तरह प्रबंधित है। आप अकेले रहना नहीं बल्कि दूसरों के साथ मिलजुलकर रहना पसंद करते हैं। यही वजह है कि लोग आपको हमेशा पसंद करते हैं। आप बहुत ही जल्द निर्णय लेते हैं, जो कभी-कभी गलत भी हो जाते हैं। जब समस्याओं और बाधाओं की बात आती है तो आप दृढ़ता से इनका सामना करते हैं।
क्या आपने बतख देखा
दूसरी आकृति एक पक्षी, बत्तख की है। अगर आपकी नजर ने सबसे पहले उसी को पकड़ा है तो इसका अर्थ थोड़ा अलग है। आप हमेशा खुश रहने वाले हंसमुख इंसान हैं, आप जीवन की अच्छी बातों पर गौर करते हैं और बुरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। आपका व्यक्तित्व बहुत उदार है और साथ ही आपकी रचनात्मक क्षमता भी तारीफ के काबिल है। आप हर समस्या का समाधान दिल से नहीं दिमाग से करते हैं। आपको पता है कि जिन्दगी में हमेशा फूल या खुशियां ही नहीं होतीं, कांटे भी जिन्दगी का हिस्सा है।
क्या आपने दोनों देखे
इसके अलावा अगर आपने दोनों को यानि बत्तख और खरगोश को एक साथ देखा है तो इसका अर्थ है कि आप बहुत सकारात्मक विचारों वाले व्यक्ति हैं जिसके भीतर ऊर्जा का प्रवाह है। लोग बहुत जल्दी आपको अपनी समस्याएं बता देते हैं क्योंकि वो जानते हैं कि आप इन्हें सुलझा पाएंगे। आप इस मामले में बहुत लकी हैं कि आप अपने भीतर के शांति को बरकरार रख सकते हैं।