रोमांस के अलावा ये भी करेंगी कृति
- - Advertisement - -
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस कृति सैनन पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म राब्ता में कुछ हट कर करने के लिए सुर्खियों में हैं। जी हां, कृति जल्द ही उन एक्ट्रेसेज में शामिल होने जा रही हैं जो पर्दे पर रोमांस ही नहीं बल्कि एक्शन करके फैंस को हैरान कर चुकीं है। दिनेश विजन की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म राब्ता में कृति एक्शन कर रही हैं। बता दें कि, राब्ता में कृति के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत हैं।एक्शन करना काफी एक्साइटिंग
कृति ने कहा कि, ’मैं हमेशा से एक्शन सिक्वेंसेज करना चाहती थी। मुझे वह एक्साइटिंग लगते हैं, लेकिन वह काफी मुश्किल और शारीरिक रूप से थकाने वाले होते हैं। एक्शन सीन करने के लिए सबसे मुश्किल काम क्षमता बढ़ाना होता है, जो धीरे-धीरे हो पाता है। ’ इसे हासिल करने के लिए उन्होंने वेट ट्रेनिंग की। सही बॉडी लैंग्वेज के लिए मैंने मिक्सड मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ली।
कृति ने बताया कि, शुरुआत में दो घंटे की ट्रेनिंग हफ्ते में तीन से चार बार ली। धीरे-धीरे उन्होंने हर रोज दो घंटे ट्रेनिंग के लिए दिए। आपको बता दें कि, इससे पहले कृति के आलावा श्रद्धा कपूर ’बागी’ में एक्शन कर चुकी हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ’अकीरा में जबर्दस्त एक्शन करती दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि, कृति ने 2014 में फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद फिल्म दिलवाले में नजर आई थीं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -