Thursday, September 21st, 2017 05:09:13
Flash

जानिए कैसे एमी अवॉड्र्स में प्रियंका चोपड़ा बन गईं “प्रियंका चोपा”…




जानिए कैसे एमी अवॉड्र्स में प्रियंका चोपड़ा बन गईं “प्रियंका चोपा”…Entertainment

Sponsored




अमेरिका के लॉस एंजिलिस में आयोजित हुए 69वें एमी अवॉड्र्स का आयोजन हुआ। इस इवेंट में प्रियंका ने फैशन डिजाइनर बलमेन का सफेद गाउन पहन रखा था। इस गाउन में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रहीं थी, लेकिन यहां प्रियंका का साथ एक ऐसा हादसा हो गया कि उनके फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल, अवॉर्ड में उन्हें स्टेज पर बुलाने के लिए अनाउनसर ने उनका नाम गलत बोल दिया। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को प्रियंका चोपा कह दिया, जिसके बाद फैंस ने ट्विटर पर नाराजगी जाहिर की है।

प्रियंका ने माइक्रोसॉफ्ट थियेटर में एंथनी एंडरसन के साथ ‘आउटस्टैंडिंग वैराइटी टॉक सीरीज’ का पुरस्कार जॉन ओलीवर को पेश किया। जैसे ही प्रियंका स्टेज पर पहंचीं, अनाउंसर ने उनका नाम गलत बोल दिया। बता दें कि प्रियंका ने दूसरी बार एमी अवॉर्ड्स में शिरकत की है। उन्होंने इससे पहले पिछले साल लाल रंग के गाउन में भी कहर ढाया था।

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म ‘इसंट इट रोमांटिक’ की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क में फिल्म के कुछ सीन्स शूट किए थे। प्रियंका इस फिल्म में रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों के साथ अभिनय करती दिखेंगी।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories