Monday, August 28th, 2017
Flash

आज ही छोड़ दे अपनी 9 बुरी आदतें, बदल जाएगी आपकी ज़िन्दगी




Health & Food

Sponsored




जिंदगी में सक्सेसफुल इंसान हर किसी को बनना है| जिसके लिए वह इतना व्यस्त हो जाता है कि, उसे अपने बारे में सोचने का भी टाइम नही है लेकिन इन सभी के बीच कई बुरी आदतों को वह जन्म दे देता है जो उसके सेहत के लिए हानिकारक साबित होती है| जानिए ऐसी कौन-सी बुरी आदतें है जिसके छोड़ने से जीवन खुशहाल हो सकता है :-

1. होंठो पर जीभ फेरना :-

आपको बता दें कि, होंठों पर लगातार जीभ को फेरने से वो रुखे हो जाते हैं और कई बार तो रुखे होने के कारण होंठों से खून भी बहने लगता है इसलिए होंठों पर जीभ फिराने की बजाय लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए|

2. देर रात स्नैक्स खाना :-

हर व्यक्ति की सबसे बड़ी समस्या है खाना हजम न होना है और फैट बढ़ जाना| बिना वक्त के हम जो भी खाते हैं वह सीधे कैलरी में बदल जाता है इसलिए हमे हमेशा वक़्त पर खाना ग्रहण करना चाहिए| देर रात स्नैक्स की यह आदत से आपकी शारीरिक गतिविधि नहीं हो पाती है और आप सीधे सोने चले जाते है| जिससे कई तरह की समस्या पैदा होती है|

3. नाख़ून चबाना :-

आपको जानकर हैरानी होगी कि हम हाथो के अच्छे लुक के लिए नाखूनों को नही काटते है| जिसके बाद हमे नाखून चबाने की आदत हो जाती है| नाखूनों को चबाने से जमा मैल पेट में जाता है जिससे पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी परेशानियां पैदा हो सकती हैं|

4. देर रात तक जागना :-

कई लोग देर रात तक काम करते है या चैटिंग करते है नही तो फिर टी.वी देखते रहते है लेकिन आपको बता दें कि रात को ठीक प्रकार से नही  सोने की वजह से आंखों के नीचे काला घेरा हो जाता है और पाचन क्रिया गडबडा़ जाती है|

5. धुम्रपान करना :-

बच्चे से लेकर बूढ़े तक धुम्रपान करने को फैशन मानते है लेकिन  सिगरेट पीने से कैंसर और नपुंसकता तो होती ही है पर साथ में यह मुंह के आस-पास झुर्रियां भी पैदा कर देता है| खुशहाल और लंबी जिन्दगी के लिए आज ही धुम्रपान को त्याग देना चाहिए|

6. इमोशनल ईटिंग :-

एक बार भोजन करने के बाद पेट भरा होते हुए भी आप कुछ न कुछ खाते रहते है, इसे इमोशनल ईटिंग कहते  है| यह भूख को नहीं आप अपनी भावनाओं को शांत करने के लिए खाते हैं जो कि सेहत के लिए हानिकारक है|

7. स्नान न करना :-

यदि आप रुसी जैसी बीमारियों से बचना चाहते है तो आपको रोजाना स्नान करना चाहिए| आपकी नही स्नान करने वाली यह गन्दी आदत से आपको रूसी जैसी कई तरह की बीमारियां हो सकती  है|

8. जल्दी–जल्दी खाना :-

जीवन की व्यस्थता के कारण इंसान जल्दी–जल्दी खाना खाता है| जिससे वह शरीर के पाचन तंत्र  को हानि पहुँचाता है यहीं नही पेट में सूजन आना और  अम्‍लता का भी बढ़ना जैसी बीमारियों को जन्म देता है |

9. बिना ब्रश किये सोना :-

बिना ब्रश किये सो जाना सबसे बुरी आदत है| आपको याद रखना है कि, रात को सोने से पहले अपने दांतों को अच्छी तरह साफ़ करे| जिससे दांतों में कीडे नहीं लगेगे और सड़न भी पैदा नहीं होगी|

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories