लीची फलों की रानी, करे सेहत पर मेहरबानी
- - Advertisement - -
लीची को फलों की रानी कहा जाता है। ये जितनी स्वादिष्ट और सुंदर है उतनी ही सेहत के लिए पौष्टिक भी। लीची में मौजूद पोटेशियम दिल की बीमारी से बचाता है। इतना ही नहीं इसे खाने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। वैसे लीची को एक अच्छा एंटीऑकसीडेंट माना जाता है। जनिए इसे अन्य हेल्थ बेनिफिट्स।
लीची में सूरज की यूवी रेज से हमारी त्वचा और शरीर का बचाव करने की खासियत होती है। लीची के नियमित सेवन से ऑयली स्किन को पोषण मिलता है।
– लीची का जूस एक पौष्टिक लिकिवड है। यह गर्मियों के सीजन में होने वाली बीमारियों से बचाव करता है साथ ही इसे पीने से शरीर को भी ठंडक मिलती है।
– यह विटामिन सी का रिच सोर्स है। यह प्यास बुझाने में बहुत मदद करती है। इससे कच्चा खाया जाता है साथ ही इसका जूस और व्यंजनों में भी यूज हो सकता है।
– इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जो मोटापे को कम करने का अच्छा ऑप्शन है। यह वायरस और संक्रामक रोगों से लडऩे के लिए बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
– लीची का सेवन करने से शरीर में कैंसर के सेल्स ज्यादा नहीं बढ़ पाते।
- - Advertisement - -