LIVE IND vs NZ : न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
- - Advertisement - -
इंदौर। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल सोमवार को जारी है। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए लिए हैं। ब्रैडली वॉटलिंग और जेम्स नीशम क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने पारी की शुरुआत में बिना किसी नुकसान 9 ओवर में 28 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने 19.5 ओवर्स (119 बॉल) में अपने 50 रन पूरे किए, जबकि टीम इंडिया ने 12.5 ओवर्स (77 बॉल) में 50 रन पूरे किए थे। इस लिहाज से न्यूजीलैंड बहुत ही स्लो गेम खेल रही है। न्यूजीलैंड को पहला झटका रविचंद्रन अश्विन ने दिया। उन्होंने टॉम लाथम (53) को कॉट एंड बोल्ड किया। अश्विन ने 43वें ओवर की लास्ट बॉल पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्स्न को क्लीन बोल्ड कर दिया।
कोहली का ‘डबल’ धमाल
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंदौर टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी से कई रेकॉर्ड बना दिए हैं। कोहली ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के दूसरे दिन इंदौर में दोहरा शतक जड़ दिया। यह कोहली के टेस्ट करियर का दूसरा टेस्ट शतक है। इसके साथ ही वह टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। यानी महेंद्र सिंह धोनी, सुनील गावसकर, सचिन तेंडुलकर और नवाब पटौदी जैसे कप्तान भी इस मुकाम को हासिल नहीं कर पाए थे।
तोड़ा सचिन लक्ष्मण का रिकॉर्ड
विराट और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए पार्टनरशिप का भी रिकॉर्ड बनाया। दोनों अब तक 353 रन जोड़ चुके हैं। इसके साथ ही विराट और रहाणे ने सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण का 2003-04 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन-लक्ष्मण ने तब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में चौथे विकेट के लिए 353’ रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की थी।
पहले दिन का खेल
भारत का पहला विकेट 26 रन पर ही गिर गया। भारतीय ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय को स्पिनर जीतन पटेल ने अपनी गेंद पर चकमा देते हुए कैच आउट करवाया। विजय ने सिर्फ 10 रन बनाए। दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले गंभीर ने थोड़ा निराश जरूर किया। हालांकि उन्होंने 29 रनों की अच्छी पारी खेली और बोल्ट का शिकार बने। बोल्ट ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। पुजारा को सैंटनर ने 41 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
इंडिया :गौतम गंभीर, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्वनि, रिद्धिमन साहा, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।
न्यूजीलैंड :टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियम्सन, रॉस टेलर, ल्यूक रोंची, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, जॉन वेटलिंग, जीतन पटेल, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -