Live IND-ENG: दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले भारत को लगा तीसरा झटका
- - Advertisement - -
राजकोट। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच राजकोट में पहला टेस्ट का तीसरा दिन शुक्रवार को खेला जा रहा है। जिसमें टीम इंडिया ने पहली इनिंग में 3 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और अमित मिश्रा क्रीज पर हैं। मुरली विजय आउट होने वाले तीसरे बैट्समैन रहे। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा आउट हुए थे। भारत को पहला झटका गौतम गंभीर के आउट होने पर लगा था।
तीसरे दिन की शुरूआत टीम इंडिया के लिए अच्छी नहीं रही। मैच शुरू होते ही दूसरे ओवर में गौतम गंभीर आउट हो गए। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ने शानदार बैटिंग की। दोनों ने मिलकर 67 ओवर में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। पुजारा ने 124 रन बनाए और पुजार और विजय के बीच दूसरे विकेट के लिए 211 की पार्टनरशिप हुई।
भारतीय टीम – विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद समी, उमेश यादव, अमित मिश्रा।
इंग्लैंड टीम – एलिस्टर कुक (कप्तान), हासिब हमीद, जो रूट, बेन डकेट, जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स, जफर अंसारी, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड।
सीरीज का शेड्यूल
पहला- 9-13 नवंबर राजकोट
दूसरा- 17-21 नवंबर विशाखापट्टनम
तीसरा- 26-30 नवंबर चंडीगढ़
चौथा- 8-12 दिसंबर मुंबई
पांचवां- 16-20 दिसंबर चेन्नई।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -