ओलंपिक 2012 में ये खिलाड़ी कर चुके हैं देश का नाम रोशन
- - Advertisement - -
रियो 2016 ओलंपिक शुक्रवार से शुरु हो चुका है। भारत ने इस बार 119 खिलाड़ियों का दल मेडल की जंग के लिए भेजा है। ओलंपिक के इतिहास में ये पहली बार है जब भारत से खेल के लिए इतने बड़े दल की रवानगी हुई है। इसके अलावा 2012 ओलंपिक की अगर बात करें तो भारत के इतिहास में ये पहली बार था जब भारत ओलंपिक से 6 मेडल अपने नाम किए थे। इसके पहले कभी भारत ने ओलंपिक में इतने ज्यादा मेडल हासिल नहीं किए थे। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ओलंपिक 2012 में मेडल जीत कर आए उन्हीं खिलाड़ियों के बारे में…
साइना नहवाल
साइना ने लंदन ओलंपिक 2012 में भारत को वुमन सिंगल्स बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था।
मेरी कॉम
मेरी कॉम ने लंदन ओलंपिक 2012 में भारत को वुमन फ्लाईवेट बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था।
गगन नारंग
इन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में भारत को 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था।
विजय कुमार
विजय ने लंदन ओलंपिक 2012 में भारत को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल शूटिंग में सिल्वर मेडल दिलाया था।
योगेश्वर दत्त
योगेश्वर ने भारत को लंदन ओलंपिक 2012 में 60 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था।
सुशील कुमार
सुशील ने भारत को लंदन ओलंपिक 2012 में 66 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग में सिल्वर मेडल दिलाया था।
एक नजर में रियो ओलंपिक 2016 के खास बिंदु
– भारत के 119 खिलाड़ी 15 गेम्स में हिस्सा लेंगे।
– भारत का ओलिंपिक में गया ये सबसे बड़ा दल है। लंदन गेम्स 2012 में 83 खिलाड़ी थे।
– भारतीय दल में 56 महिला खिलाड़ी हैं। इनमें से 5 मेडल की दावेदार बताई जा रही हैं।
– भारत के लिहाज से 6, 7, 8, 12, 13, 15, 17, 18, 19, 21 अगस्त अहम दिन हैं।
– 19 अगस्त को पता चलेगा कि नरसिंह यादव का जाना सही रहा या नहीं।
– भारत को जिन गेम्स में पदक की आस है उनमें शूटिंग, तीरंदाजी, रेसलिंग, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और टेनिस हैं।
– परेड में भारत 95 नंबर पर है। भारत का झंडा अभिनव बिंद्रा (शूटिंग) थामेंगे।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -