गर्मियों में आसानी से घटाएं अपना वजन
अगर आप भी वजन बड़ने की समस्या से परेशान है तो ये गर्मिया आपके वजन को घटा सकती है। गर्मियों का मौसम आपके बड़े हुए वजन को घटाने के लिए एक दम सही समय है। इस समय में आप अपने बड़े हुए वजन और चर्बी को घटा सकते है और एक शानदार लुक पा सकतें है। दरअसल सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में हमारी कई आदतों में बदलाव आ जाता है। इस मौसम में खान-पान की आदतें अपने आप ही बदल जाती है इसके साथ ही इस मौसम में अधिक एक्सरसाइज पर भी ध्यान दिया जा सकता है। तो हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप गर्मियो के मौसम में अपना वजन कम कर सके।
1. गर्मियों के मौसम में अपने दिन की शुरूआत आप हल्के गर्म पानी में शहद मिलाकर पीए। जिन्हे सुबह चाय पीने की आदत है वे चाय के साथ बिस्किट लें। इसके अलावा आप दो या तीन अखरोट या बादाम भी ले सकतें है।
2. चाय पीने के दो घंटे बाद आप सलाद या फल भी ले सकतें है।
3. गर्मियों के मौसम में ज्यादा खाना खाने के बजाय आप थोड़ा-थोड़ा और बार-बार खाएं
4. इस मौसम में मैदे से बनी चीजो जैसे समोसा, कचोरी, तली भुनी चीजों से दूर रहना चाहिए। ये आपके पेट पर बुरा असर डाल सकती है। इसलिए जितना हो सके इनसे दूर रहे।
5.गर्मियों के मौसम मे आपके भोजन में अधिकतर हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद और दालें शामिल हो। गर्मियों में मांस के प्रयोग से बचे।
6. गर्मियों में वैसे सबसे ज्यादा प्यास लगती है क्योंकि इस मौसम में शरीर को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इसलिए जितना हो सके लिक्विड का सेवन करते रहे। इसमें सूप, जूस और पानी आपकी मदद कर सकतें है।
7. गर्मियों में कैलोरीज को दूर रखने के लिए फल लेना बहुत जरूरी होता है। तरबूज और मीठा नींबू लेना ज्यादा बेहतर है। खाना खाने के दो घंटे बाद फल खाना चाहिए।
- - Advertisement - -