मध्यप्रदेश को मिला बेस्ट टूरिज्म स्टेट का नेशनल अवॉर्ड
टूरिज्म की दृष्टि से मध्यप्रदेश हमेशा से ही लोगों का पसंदीदा स्टेट रहा है। ये बात पूरी तरह साबित भी हो गई जब मध्यप्रदेश को बेस्ट टूरिज्म स्टेट का नेशनल अवॉर्ड मिला। एक नहीं बल्कि पांच अवॉर्ड एकसाथ मध्यप्रदेश को मिले। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं केन्द्रीय पर्यटन व संस्कृित राज्य मंत्रालय सुरेश पटवा आदि को अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा मध्यप्रदेश को दो और पर्यटन पुरस्कारों से नवाजा गया।
सूत्रों के अनुसार अनुकूल श्रेष्ठ स्मारक अमरकंटक के लिए भी प्रदेश को पुरूस्कृत किया गया। साथ ही भोपाल को श्रेष्ठ विरासत की सैर के लिए डवलप करने के लिए संयुक्त रूप से सममानित किया गया। मोस्ट इनोवेटिव और यूनिक टूरिज्म प्रोजेकट , आर्ट आइकॉल मैहर और बेस्ट टूरिस्ट गाइड के लिए श्री जीवन ज्योति पटेरिया को अवॉर्ड दिया गया।
मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक विरासत , धार्मिक स्थल, ईको टूरिज्म , राष्ट्रीय उद्यान आदि पर्यटन सथल किसी भी पयर्टक को मंत्रमुग्ध करने की क्षमता रखते है। पर्यटन विभाग ने अमरकंटक मंदिरों को दिव्यांगों के हिसाब से विकसित किया है। इसके अंतर्गत व्हील चेयर, ब्रेल लिपी के नोटिस बोर्ड और दिशा-निर्देशों के साथ मंदिरों का साहित्य उपलबध कराने के अलावा कई चीजें निर्मित की गई हैं।
श्रेष्ठ विरासत के लिए भोपाल में कई कई रास्ते डवलप किए गए हैं। इसके अंतर्गत भोपाल की वास्तुकला के इतिहास को दर्शाया गया है। पहला रास्ता कमलापति महल से शुरू होकर अपरलेक से होते हुए सूफी मस्जिद और सदर मंजिल की तरफ जाता है और दूसरा रास्ता ताजुल मस्जिद के इतिहास को दर्शाता है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश को लगातार दूसरे साल पर्यअन के क्षेत्र में नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। पिछले साल प्रदेश को छह नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।