Thursday, August 31st, 2017
Flash

महाराष्ट्र में फिर जल रही है किसान आंदोलन की आग, हाइवे जाम के साथ गाडिय़ों को फूंका




Social

maha-farmers-PTI

मध्यप्रदेश में किसानों का आंदोलन थमा ही था कि एक बार फिर महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन उग्र हो गया है| महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन ओर हिंसात्मक होता जा रहा है| महाराष्ट्र के कल्याण में नेवी के जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों का प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक हो गया| ठाणे-बदलापुर हाईवे पर किसानों ने जाम लगाकर कई गाड़ियों में अाग लगा दी। किसानों का आरोप है कि रक्षा मंत्रालय ने जबरन उनकी जमीन का अधिग्रहण किया है।

बता दें कि इतना ही नहीं किसानों ने ये भी आरोप लगाया है कि उन्हें उनकी जमीन पर खेती करने से मना किया जा रहा है। उग्र किसानों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी की। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि घटना में 4 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं। प्रशासन ने स्थिति को भांपते हुए पुणे-बदलापुर हाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा है। जिससे की स्थिति पर काबू पाया जा सके।

maha-farm

दरअसल इससे पहले किसानों ने शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया लेकिन गुरुवार को यह आंदोलन हिंसक हो गया। 15 दिन से भी कम समय में महाराष्ट्र के किसानों का यह दूसरा हिंसक आंदोलन है। बता दें कि इस गांव में विश्व युद्ध के दौरान की एक एयर स्ट्रिप है और इसके आसपास की जमीन रक्षा मंत्रालय की है।

हालांकि यहां के गांव वाले एक लंबे समय से इस जमीन का उपयोग खेती के लिए करते रहे हैं। ऐसे में अब एयरफोर्स की ओर किए जा रहे अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले हिंसक आंदोलन को शांत करवाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने किसानों का 30 हजार करोड़ का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories