Sunday, August 13th, 2017
Flash

इंसानियत शर्मसार : अपनी ही बेटी के साथ 600 बार किया रेप




Social

Sponsored

इंसान को अगर भगवान ने ‘भूख’ नहीं दी होती तो शायद उसे कुछ करने की जरूरत नहीं होती। ये भूख ही होती है जिसके कारण वो कुछ भी कर जाता है। भूख अलग-अलग तरीके की होती है। किसी को पेट की भूख होती है तो किसी को शरीर की भूख। पेट की भूख के लिए इंसान मेहनत करता है और पैसा कमाता है अगर उसके हाथ में वो भी नहीं होता तो फिर वो चोरी-चकारी करके अपना पेट भर लेता है।

बात अगर शरीर की भूख की करें तो इसका मामला भी पेट की भूख से कुछ अलग नहीं है। अगर इंसान की शरीर की भूख न मिटे तो वो कुछ भी कर गुजरता है। फिलहार भारत में एक मुद्दा बड़ा गर्माया हुआ है कि क्या भारत की बेटियां और महिलाएं भारत की सड़कों पर सुरक्षित है या नहीं। हम आज सड़क के बारे में सोच रहे हैं लेकिन एक मामला विदेश में देखने को मिला है जिसमें बेटियां घर में ही सुरक्षित नहीं है। ये मामला ऐसा है जिसे पढ़कर आप इंसान की दरिंदगी का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

शरीर की भूख मिटाने के लिए बेटी के साथ रेप
ये मामला है मलेशिया के कुआलालंपुर का। यहां पर एक बाप ने अपनी ही बेटी के साथ 600 से ज़्यादा बार रेप किया। इस शख्स की उम्र 36 वर्ष है और ये तलाकशुदा है। अपने शरीर की आग बुझाने के लिए इसने अपनी बेटी का सहारा लिया और जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाए। इन संबंधों की इतनी इंतेहा हो गई कि इनका आंकड़ा 600 पार कर गया लेकिन बाप का दिल नहीं पसीजा।

चार्ज पढ़ने में लगे 2 दिन
फिलहाल इस आदमी पर मलेशिया की अदालत में केस चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अगर अपराध साबित होता है तो इस अपराधी को इन जघन्य अपराधों के बदले 12,000 साल की सजा सुनाई जा सकती है। कोर्ट के अधिकारियों को 36 वर्षीय इस तलाकशुदा आरोपी के खिलाफ सभी 626 चार्ज पढ़ने में 2 दिन का वक्त लगा। इनमें 599 आरोप अपनी 15 साल की बेटी से अप्राकृतिक सेक्स करने के हैं, साथ ही कई और आरोप रेप और दूसरे यौन अपराधों के हैं।

जमानत की याचिका हुई खारिज
गुरुवार को जब संदिग्ध पर ये चार्ज लगाए जा रहे थे उस वक्त वह बहुत शांतभाव से सब सुन रहा था। उसने अपने बचाव में कहा कि वह निरपराध है। अब इन आरोपों को लेकर आरोपी का ट्रायल चलेगा। फिलहाल मामले की सुनवाई कर रहे जज ने संदिग्ध की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

जेल के साथ कोड़े की सजा
अप्राकृतिक सेक्स के हर आरोप के लिए दोषी व्यक्ति को अधिकतम 20 साल की जेल के साथ कोड़े खाने की सजा भी दी जा सकती है। संदिग्द पर रेप का भी आरोप है जिसके बदले उसे अधिकतम 20 साल की सजा सुनाई जा सकती है। इसके अलावा उस पर यौन अपराधों के 30 और आरोप हैं, इनके लिए भी अधिकतम 20-20 साल की जेल हो सकती है। विक्टिम की मां की शिकायत पर संदिग्ध को बीती 26 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि ये अपराध इसी साल जनवरी से जुलाई के बीच अंजाम दिए गए हैं। इस दौरान बेटी अपने पिता के साथ रह रही थी।

Sponsored



Follow Us

Youthens Poll

‘‘आज़ादी के 70 साल’’ इस देश का असली मालिक कौन?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories