एक बार फिर इतिहास रचने चली हैं इरोम शर्मिला
तकरीबन 16 सालों तक अनशन पर रहकर इतिहास रचने वाली मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार हैं। मणिपुर में आयरल लेडी के नाम से मशहूर इरोम अब तक भले ही शांत होकर अपनी बात रख रही थी लेकिन अब वह बोलने को तैयार हैं। दरअसल, इरोम इस बार मणिपुर इलेक्शन में का हिस्सा बनी हैं। न सिर्फ़ इरोम इस चुनाव का हिस्सा बनी हैं बल्कि वह इस बार के इलेक्शन में मणिपुर के मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी ओकराम इबोबी सिंह को टक्कर देते भी नज़र आएंगी।
इरोम थोबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इस बात की जानकारी इरोम की पार्टी की ओर से दी गई है। ग़ौरतलब है कि पिछले साल इस आयरल लेडी ने अपने 16 साल से चले आ रहे आमरण अनशन को ख़त्म किया था। इसी के साथ उन्होंने घोषणा की थी कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं ताकि वह अफस्पा को रद्द करने की दिशा में काम कर सकें।
अपनी पार्टी बना चुकी हैं इरोम
पिछले साल अक्टूबर में इरोम ने PRAJA (पार्टी पीपल्स रीसर्जेन्स एंड जस्टिस अलायंस) नाम से एक नई पार्टी बनाई थी। इसी समय उन्होंने घोषणा कर दी थी कि वह दो सीटों-थोबल और खुरई से चुनाव मैदान में उतरेंगी।
अगली स्लाइड पर जानिए इरोम शर्मिला की अनकही दास्तां
- - Advertisement - -