इस काम में अक्षय कुमार को फॉलो कर रहे हैं मार्क जुकरबर्ग?
- - Advertisement - -
दुनिया के 5 सबसे अमीर लोगों में शामिल फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग को दुनिया के कई लोग फॉलो करते हैं। फेसबुक पर जहां उन्हें 845 मिलियन लोग फॉलो करते हैं वही इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यंग सोच रखने वाले यूथ आइकॉन मार्क जुकरबर्ग शायद ही किसी को फॉलो करते हों। ऐसे में ये पचा पाना तो और भी मुश्किल है कि वे किसी इंडियन सेलेब्रिटी को फॉलो कर रहे हैं।
दरअसल अपनी बेटी मैक्सिमा के मामले में मार्क अब शायद अक्षय कुमार को फॉलो कर रहे हैं। जिस तरह अक्षय कुमार अपनी बेटी का चेहरा हमेशा छिपा कर रखते हैं मार्क का इंस्टाग्राम अकाउंट देखकर तो यही लगता है कि मार्क अक्षय को इस काम में फॉलो कर रहे हैं।
मार्क इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव तो नहीं रहते लेकिन वे समय-समय पर अपने खास मोमेंट्स की तस्वीरें फैन्स से शेयर करते रहते हैं। वे अपनी बेटी मैक्सिमा की भी तस्वीरें शेयर करते हैं लेकिन अब मैक्सिमा की तस्वीरों में उसका चेहरा नहीं दिखाई देता। हालांकि मैक्सिमा के जन्म के बाद कुछ दिनों तक उन्होंने उसकी तस्वीरें शेयर की लेकिन उसके बाद लगता है वे भी अक्षय की तरह अपनी बेटी का चेहरा दुनिया से छिपा कर रखना चाहते हैं।
अब सच क्या है ये तो मार्क ही बता सकते हैं लेकिन ये जानना इंटरेस्टिंग होगा कि मार्क की बेटी की अगली तस्वीर में उसका चेहरा दिखाई देता है या नहीं।
अगली स्लाइड में देखें मार्क की बेटी की तस्वीरें…
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -