60 साल की उम्र में सीखा कंप्यूटर चलाना, 81साल में बना डाली एक एप
पढऩे की कोई उम्र नहीं होती और न सीखने की। रिटायर होने की उम्र में जहां व्यक्ति अपनी हिम्मत और जुनून खो देता है उसी उम्र में जापान की एक 81 साल की महिला ने वो कर दिखाया जो व्यक्ति यंग होने पर भी नहीं कर पाता। जी हां, जापान की मसाको वाकामिया कहने को एक बैंकर हैं, लेकिन 60 साल की उम्र में रिटायर होने के बाद वो बैठी नहीं, बल्कि उन्होंने कंप्यूटर सीखा और एक आईफोन एप का निर्माण कर डाला। इस फैसले ने उनकी पूरी जिन्दगी ही बदल दी।
मास्को अब इंटरनेट की दुनिया का ही एक हिस्सा बन चुकी हैं। उन्हें अपना ये नया संसार काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में बूढ़े लोगों के लिए एक एप बनाकर वह सुर्खियां बटोर रही हैं। इस एप में जापान की पारंपरिक गुडिय़ा को संरक्षित करने का सही तरीका बताया जाता है। वह कहती हैं कि मैंने ध्यान दिया कि स्मार्टफोन्स की ज्यादातर एप्प युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, वहीं बूढ़े लोगों के लिए इनकी संख्या काफी कम है। मैं चाहती हूं कि मेरे जैसे ही बूढ़े लोग कंप्यूटर और तकनीक की दुनिया को समझें और आगे बढ़े। अपनी एप के साथ मास्को एक ओल्ड एज क्लब भी चलाती हैं।
बता दें कि वाकामिया की रिटायरमेंट की तारीख जब करीब आ रही थी, तो वे यही सोच रही थीं कि रिटायरमेंट के बाद उनकी लाइफ कैसे बोरिंग होने वाली है, तभी उन्हें ये आइडिया आया। उन्होंने कंप्यूटर सीखा और एप बना लिया। वे कहती हैं कि एक दिन एक मैग्जीन पढ़ी, जिसमें लिखा था अगर आपके पास कंप्यूटर है , तो घर से बाहर निकले बिना भी बाहरी दुनिया से संपर्क में रह सकते हैं। बस एक कंप्यूटर की जरूरत होगी। मैंने तुरंत एक कंप्यूटर खरीदा और सीखा भी। आज मास्को ने इंटरनेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है।
- - Advertisement - -