दीपिका नहीं अदिति बनेंगी रणवीर की पत्नी
- - Advertisement - -
मुंबई। इन दिनों संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म पद्मावती चर्चाओं का विषय बनी हुई है। फिल्म की सुर्खियों में होने की वजह है उसकी स्टारकास्ट। इस फिल्म में पद्मावती का रोल बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण निभाएंगी और उनके पति राजा रतन सिंह के किरदार में होंगे शाहिद कपूर। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के बाजीराव यानी रणवीर सिंह इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के रोल में नजर आएंगें। ये फिल्म अगले साल 17 नवंबर को रिलीज होगी।
- - Advertisement - -
खबरों के अनुसार इस फिल्म में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के होने की सम्भावना जताई जा रही है। जो कि फिल्म में रणवीर सिंह यानी अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी का किरदार निभाएंगी। अदिति ने भंसाली से जुडी बात करते हुए कहा कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करना हर कलाकार का सपना होता है। जब अदिति से रणवीर सिंह के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो वह बोलीं, रणवीर के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो मुझे खुशी होगी। हम दोनों एक-दूसरे को तबसे जानते हैं, जब हम दोनों के पास ही काम नहीं था। हमने एक-दूसरे के स्ट्रगल को देखा है। कहूं तो हम दोनों बेरोजगारी के वक्त से साथी हैं।
संजय लीला भंसाली बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के सेट और भव्यता के लिए खासतौर पर पहचाने जाते हैं। भव्यता उनकी फिल्मों की खूबी होती है। संजय की फिल्म में काम के अवसर पर बात करते हुए अदिति कहती हैं, भंसाली के साथ काम करना हर कलाकार का सपना होता है। मेरा भी सपना है कि मैं भंसाली के साथ फिल्म्स करूं। फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। इस कहानी का प्लॉट इतिहास के पन्नों से समेटा गया है। रियल लाइफ से प्रेरित इस फिल्म का भंसाली के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- - Advertisement - -