Tuesday, August 22nd, 2017
Flash

ये कोई और नहीं बल्कि हमारे “बापू” की पर-पोती हैं, जीती हैं ग्लैमरस लाइफ




Social

Sponsored




देश को आजादी दिलाने वाले महानायक महात्मा गांधी को पूरी दुनिया जानती है। उनके कठिन प्रयासों से ही इस देश को आजादी मिल सकी है। आज भी पूरी दुनिया उन्हें “बापू” कहकर याद भी करती है। यूं तो राष्ट्रपिता कहे जाने वाले गांधीजी को लाखों लोग अपना आदर्श मानते हैं। कई लोगों ने गांधीजी के बारे में बहुत सी किताबें भी पड़ी होंगी, उनके बारे में बहुत से किस्से सुने होंगे, लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो गांधीजी के परिवार के बारे में नहीं जानते हैं। शायद आपने भी कभी इनके बारे में न सुना हो। लेकिन हम आपको बता दें कि महात्मा गांधी के पोते-पोतियां और 154 वंशज दुनिया के छह देशों में रह रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं उनके बेटे हरिलाल के बेटे कांतिलाल।


आपको बता दें कि आजादी के बाद से ही कांतिलाल का पूरा परिवार अमेरिका में बस गया। उनकी बेटी है मेधा। यानि की महात्मा गांधी की पर-पोती। मेधा की परवरिश अमेरिका में ही हुई है। जिस तरह महात्मा गांधी सादा जीवन उच्च विचार वाली शख्सियत थे, उसके उलट मेधा बहुत ही ग्लैमरस लाइफ जीती हैं।

फेसबुक पर उनकी तस्वीरों को देखकर ये बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे कितनी ग्लैमरस लाइफ जीने वाली महिला हैं। मेधा गांधी अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं। उनकी पहचान कॉमेडी राइटर, पैरोडी प्रोड््यूसर और वॉइस टैलेंट के रूप में भी है। फिलहाल वे मैटी इन द शो में प्रोड्यूसर हैं।

उन्होंने 2007 में ओहियो यूनिवर्सिटी स्टेट यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजएुशन पूरा किया था। वर्तमान में उनकी उम्र 28 साल है और वे बेहद ग्लैमरस भी हैं।
ये बात शायद कोई नहीं जानता कि मेधा अपनी ग्लैमरस लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट में उनकी फोटोज पर हजारों लाइक्स आते हैं।

हजारों लोग उन्हें फॉलो भी करते हैं। अमेरिका में रहते हुए उनके विचार बिल्कुल अपने दादा महात्मा गांधी जैसे हैं। वे अपने दादा के आदर्शों को नहीं भूली हैं, उनके आदर्शों का सम्मान करती हैं। यही वजह है कि अक्सर आयोजित होने वाले सोशल इवेंट्स में वे नजर आ जाती हैं।

एक इंटरव्यू में मेधा ने कहा था कि उन्होंने अपने दादा परदादा को कभी नहीं देखा, लेकिन लोगों से जो सुना और किताबों में उनके बारे में जितना भी पढ़ा है, उसे पढ़कर हमें खुद पर गर्व महसूस होता है कि हम ऐसी शख्सियत के बच्चे हैं। उम्मीद है कि हम उनके नक्शे कदम पर चल सकें और उनकी विचारधारा को जीवित रख सकें।

 

Sponsored



Follow Us

Youthens Poll

‘‘आज़ादी के 70 साल’’ इस देश का असली मालिक कौन?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories