मोदी सरकार का दीवाली से पहले सैनिकों को ‘तोहफा’, मिलेगा 10% एरियर
नई दिल्ली। भारत सरकार ने भारतीय सैनिकों को दिवाली से पहले एक खुशखबरी दी है। पीएम मोदी ने फौजियों के अंतरिम भुगतान के लिए दिवाली पर शानदार गिफ्ट देने का वादा किया है। उधर, डिफेंस चीफ और सरकार आर्म्ड फोर्सेज के लिए नए पे ग्रेड पर चल रहा विवाद भी निपटाने में लगे हुए हैं, अगर विवाद सुलझाने में कामयाबी मिली तो तीस अक्टूबर से पहले जवानों को दिवाली का तोहफा मिल जाएगा।
10 अक्टूबर को रक्षा मंत्रालय की ओर से लिए गए फैसले में कहा गया है कि पे-कमिशन की ओर जारी नोटिफिकेशन के तहत एड-हॉक बेसिस पर रखे गए कर्मचारियों का पेमेंट जारी कर दिया गया है। साथ ही सैनिकों को मौजूदा ग्रेड-पे पर 10 फीसदी एरियर देने का भी फैसला लिया गया है। यह एरियर जनवरी 2016 से दिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक़ सैनिकों को बोनस के तौर पर 1 महीने की सैलरी मिलने वाली है। सरकार की कोशिश है कि यह बोनस के तौर पर सैनिकों को 30 अक्टूबर से पहले ही मिल जाए। फिलहाल अभी तक सिविल सर्विसेज और आर्म्ड फोर्सेस को एरियर नहीं मिला है और न ही नई सैलरी तय हुई है।