Thursday, August 31st, 2017
Flash

विदेशों में जाकर हमारी आलोचना करना मोदी का “डीएनए बन गया है: कांग्रेस




Politics

surjewala_647_092415012119

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर विपक्ष काफी शिकंजे कस रहा है। कांग्रेस ने पीएम मोदी की इस यात्रा के बारे में कहा है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए विदेश में जाकर हमारे प्रधानमंत्री विपक्ष की आलोचना करते हैं और अब ये उनका “डीएनए” बन गया है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाल ने कहा कि यह मोदीजी की 64वीं विदेश यात्रा है, लेकिन असली बात न करते हुए मोदीजी वहां विपक्ष की बुराई करने में लगे हैं। कांग्रेस के अच्छे कामों का श्रेय लेना उनकी राजनीति का हिस्सा बन गया है।

श्री सुरजेवाल ने कहा कि- क्या की इन मुद्दों पर चर्चा-

– क्या श्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से एच1बी वीजा से जुड़ी उनकी नई नीति के बारे में कोई बात की, जिसके तहत वीजा कम होने से भारत के आईटी क्षेत्र के हजारों लोगों की नौकरियां छिन रही हैं।

– क्या श्री मोदी प्रशासन द्वारा एफ-16 जेट की प्रोद्योगिकी के हस्तांतरण पर लगाई रोक  का मुद्दा उठाया।

– क्या वह डोनाल्ड ट्रंप के सामने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की भारत की सदस्यता पर चीन की तरफ से अडंग़ा लगाए जाने को लेकर बात की।

– क्या उन्होंने पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का मुद्दा उठाया।

– अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान को 743 अरब डॉलर की सैन्य एवं नागरिक मदद का मुद्दा उठाया।

श्री सुरजेवाल ने इन सभी सवालों के जवाब मांगे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी मुख्य मुद्दों पर बात न करते हुए उन्होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि पहले भ्रष्टाचार के कारण सरकारें बदली जाती थीं, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी  है औश्र उनकी सरकार पर तीन साल के शासन पर किसी तरह का भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है। उन्होंने चीन प्रशासन द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रा को रोक जाने पर कहा है कि मोदी को इसका जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेता ने आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

test

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories