UP में सरेआम छेड़छाड़, वो चीखती रही और लड़के बनाते रहे वीडियो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लखनऊ से करीब 318 किमी दूर स्थित रामपुर जिले से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। खबरों के अनुसार वीडियो तांडा पुलिस स्टेशन के करीब के एक गांव का है। आरोपियों ने यह वीडियो मोबाइल से बनाया और इसे सोशल साइट्स पर पोस्ट कर दिया। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है? लेकिन कथित तौर पर वीडियो पिछले 2 हफ्तों से शेयर किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इसके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि वारदात में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।
वीडियो में रोना चिल्लाना
दूसरी ओर पुलिस अभी तक पीड़ित माँ-बेटी का कोई ठौर-ठिकाना नहीं ढूंढ सकी है। वीडियो में मुख्य आरोपी को साफ तौर पर देखा जा सकता है, जो कि संकीर्ण सड़क पर महिलाओं का मार्ग रोकते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में एक शख्स बाइक पर बैठा है, जबकि चारों तरफ पेड़ नजर आ रहे हैं। वीडियो में आरोपीगण लड़कियों को धक्का देते, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और उन्हें यहां-वहां खींचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लड़कियों को रोते और चिल्लाते हुए साफ तौर पर सुना जा सकता है।
आरोपियों की पहचान कर ली गई है – SP
दूसरी तरफ रामपुर के SP विपिन टाडा ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। जल्द ही शेष अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विपिन टाडा ने आगे बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हमने मामले में FIR दर्ज की है।
एंटी रोमियो स्क्वाड को धता बताया
ज्ञात हो कि इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अप्रत्याशित जीत दर्ज कर सूबे में सरकार बनाई है। और जिसके फ़ौरन बाद लड़कियों एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड को पॉवर में लाया गया था. लेकिन इसके उलट योगी आदित्य नाथ की अगुवाई वाली सरकार बनने के बाद से राज्य में अपराध के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं विपक्ष कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति के लिए योगी सरकार पर लगातार आरोप लगाता जा रहा है।
इस वीडियो में देखिये पूरी शर्मनाक हरकत –
- - Advertisement - -