महिला सेलिब्रिटी की गोवा में मौत, पुलिस ने जताई रेप की आशंका
देश की जानी-मानी परफ्यूम विशेषज्ञ मोनिका घुरडे उनके गोवा स्थित फ्लैट पर संदिग्ध अवस्था मृत पाई गई है। पुलिस को शंका है कि ये मामला डकैती और बलात्कार का हो सकता हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद उनकी मौत के बारे में जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार ये मामला डकैती और बलात्कार का है।
पुलिस के मुताबिक 39 साल की मोनिका अपने रात में अपने फ्लैट में अकेली थीं। पुलिस को आशंका है कि डकैती के बाद उनके साथ बलात्कार किया गया और उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हाई प्रोइफाइल मर्डर के मामले में फौरन मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस उनके आस-पास रहने वाले लोगों और उनके जान पहचान वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद मोनिका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोनिका को देश में एक सेलिब्रिटी के तौर पर जाना जाता है।