Thursday, September 7th, 2017 05:07:29
Flash

ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप




ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आपHealth & Food

Sponsored




आपने बर्गर तो कई खाए होंगे, लेकिन उन बर्गर की कीमत ज्यादा से ज्यादा सौ या 150 रूपए तक होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बर्गर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनिया का सबसे महंगा बर्गर बताया जा रहा है। दरअसल, ब्रिटेन के एक रेस्टोरेंट में एक बर्गर तैयार किया गया है। यहां बने इस बर्गर की कीमत जानकर आप जरूर दंग रह जाएंगे। इसकी कीमत है 1100 पाउंड । भारतीय रूपयों के हिसाब से 1 लाख 85 हजार रूपए। बर्गर बनाने वाले इस रेस्टोरेंट का नाम हॉकी टॉक है, जो वेस्ट लंदन में स्थित है। इसमें बीफ के अलावा न्यूजीलैंड का वैनीसन, कनाडा का लौबस्टर, ईरान का केसर और दुनिया के कई देशों से लाई गई महंगे इंग्रीडिएंट्स भी डाले गए हैं।

बता दें कि इस महंगे बर्गर को कवर करने के लिए खाने लायक सोने की परत चढ़ाई गई है। इस डिश को तैयार करने में रेस्टोरेंट के चीफ सेफ लार्ज को 3 हफ्ते लग गए। इस बर्गर को बनाने से पहले शेफ ने कई चीजों के साथ एक्सपेरीमेंट किए थे। इसके बाद ही बर्गर के लिए सही रेसिपी बनकर तैयार हुई। बर्गर में 2618 कैलोरी मौजूद हैं, जो एक अडल्ट के रोजाना कैलोरी की जरूरत से कहीं ज्यादा है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories