सिंगल हैं तो वेलेन्टाइन डे पर जरूर देखें ये पांच फिल्म
सिंगल लोगों के लिए वेलेन्टाइन डे बड़ा ही बोरिंग होता है क्योंकि वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने के लिए उनके पास कोई पार्टनर नहीं होता। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सिंगल रहना पसंद नहीं करते, उनके भी अरमान होते है कि कोई खूबसूरत सी लड़की या लड़का उनका पार्टनर हो लेकिन किसी कमी के चलते उनका ये अरमान धरा रह जाता है।
सिंगल लोगों को अगर बेचारा कहा जाए तो ये उनके साथ नाइंसाफी होगी। वैसे सिंगल लोगों को अगर लगता है कि उनकी लाइफ सिंगल अच्छी नहीं है तो वो उन लोगों से जाकर पूछे जो रिलेशनशिप में हैं, तब पता चलेगा कि इस रिलेशनशिप वाली लाइफ में कितने पंगे है। ऐसा हम नहीं कह रहे ऐसा उन ज्ञानियों का कहना है जो प्यार के इस खेल में काफी अनुभवी है जिनके चार से पांच रिलेशनशिप रह चुके हैं। रिलेशनशिप में रहने वाला इंसान आपको हमेशा दुखड़े रोता ही मिलेगा बहुत कम लोग होंगे जो ये कहेंगे कि आज सब सही है। इनके बीच प्यार कम और झगड़ें ज़्यादा होते हैं।
सिंगल लोगों से हमारी यही प्रार्थना है कि अपना जीवन इस व्यर्थ की सोच में न गवाएं कि हम सिंगल है तो हमारी ज़िन्दगी बेकार है हमें कोई प्यार नहीं करता। इस बात की टेंशन छोड़ दें। चलिए आप सिंगल है तो वैलेन्टाइन डे को गुजारने के लिए और एक मोटीवेशनल वेलेन्टइान बनाने के लिए आप ये पांच फिल्में देख सकते है। कस्स्म से बहुत सॉलिड फिल्में है सिंगल लोगों के लिए…
1. क्वीन
क्वीन देखने का कारण तो आप सब ही जानते है एक अकेली बोरिंग लड़की से जब एक विदेशी लड़का शादी करके अपने देश चला जाता है और फिर उसकी दुल्हन मिलने जाती है तो वो उसे अपनाने से इनकार कर देता है। लड़की फिर से अकेली हो जाती है। अब वो रिलेशनशिप में होते हुए भी सिंगल है। सिंगल रहकर भी वो अपनी लाइफ को कैसे इंजॉय करती है आप इस फिल्म में देख सकते है।
- - Advertisement - -