Saturday, September 23rd, 2017 15:08:12
Flash

अब धोनी होंगे “पद्मभूषण” से सम्मानित




अब धोनी होंगे “पद्मभूषण” से सम्मानितSports

Sponsored




10000 हजार रन और 90 टेस्ट मैच खेलने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब पद्मभूषण से सम्मानित होंगे। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि ये निर्णय सभी सदस्यों ने मिलकर लिया है और धोनी के पास निर्णायक प्रमाण भी है। उनसे बेहतर और कोई हो ही नहीं सकता। इसलिए उनका नाम नॉमिनेट किया गया है।

बता दें कि धोनी को पहले से ही अर्जुन, राजीव खेल रत्न पुरस्कार और पद्मश्री पुरस्कार पहले से ही हासिल हैं। अगर महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाता है, तो वह तीसरे उच्चतम नागरिक सम्मान पाने के लिए 11 वां भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

बीसीसीआई ने एमएस धोनी को देश के तीसरे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण के लिए नॉमिनेट किया है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि बोर्ड ने इस वर्ष पद्म पुरस्कारों के लिए केवल एक नाम भेजा है जो महेंन्द्र सिंह धोनी हैं। हालांकि बीसीसीआई ने इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए कोई अन्य नामांकन नहीं भेजा है।

36 वर्षीय धोनी ने 302 एकदिवसीय मैचों में 9737 रन बनाए हैं और 90 टेस्ट मैचों में 4876 रन बनाए हैं। उन्होंने 78 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं जिसमें उन्होनें 1212 रन बनाये हैं। धोनी ने अपने करियर के दौरान 16 अंतर्राष्ट्रीय शतक (टेस्ट में 6 और वनडे में 10) और 100 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाये हैं। विकेटकीपर के तौर पर धोनी ने 584 कैच और 163 स्टंपिंग भी की हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories