जब धोनी ने की बार-बार रिक्वेस्ट, नहीं माने सुशांत
- - Advertisement - -
टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी एक्टर सुशांत सिंह के सामने बार-बार रिक्वेस्ट करते रहे लेकिन सुशांत ने उनकी एक बात भी नहीं मानी। यहां तक की धोनी सुशांत के सामने गिड़गिड़ाने भी लग गए लेकिन सुशांत पर इस बात का कोई असर नहीं हुआ। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा भी क्या हो गया कि एम एम धोनी को सुशांत के सामने इतनी रिक्वेस्ट करनी पड़ी? तो चलिए हम आपको बता देते है कि आखिर में बात क्या है।
दरअसल इस समय धोनी और सुशांत दोनों ही फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के प्रमोशन में व्यस्त है। धोनी इस फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में जानना चाहते है। इस संबंध में वे बार-बार सुशांत से पूछते है लेकिन सुशांत उन्हें अनसुना करते हैं। सुशांत धोनी से कहते है कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और फिल्म की रिलीज़ से पहले वे उन्हें कुछ नहीं बता सकते। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ”चुप्पी साधा रहना इतना मजेदार कभी नहीं था। सॉरी धोनी ।”
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -