बॉलीवुड की पिच पर धोनी का छक्का
मूवी – एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी
कास्ट – सुशांत सिंह राजपूत, श्रेयस तलपड़े, कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी, अनुपम खेर, भूमिका चावला, राजेश शर्मा
डायरेक्टर – नीरज पांडे
प्रोड्यूसर – पारस जैन, विनीत जैन
रिलीज डेट – 30 सितंबर
स्टोरी
मूवी में वनडे इंटरनेशनल के कैप्टन धोनी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की स्टोरी दिखाई गई है। मूवी में दिखाया गया है कि किस तरह छोटे से शहर रांची के रहने वाले धोनी का जुनून उनके मां-पिता के सपनों पर भारी पड़ जाता है। धोनी का जुनून उन्हें रांची की गलियों से निकालकर इंटरनेशनल क्रिकेट में नाम दिलाता है। पब्लिक को एंटरटेन करने के लिए धोनी की पर्सनल लाइफ का तड़का मूवी में लगाया गया है। ये मूवी फिक्शन से कहीं ज्यादा रियलिटी को दिखाती है। सुशांत ने धोनी का रोल प्ले किया है वहीं कियारा आडवाणी ने धोनी का वाइफ साक्षी धोनी का रोल प्ले किया है। दिशा पाटनी ने धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया है, भूमिका चावला धोनी की बहन बनीं हैं जो कि कई सालों के गेप के बाद किसी मूवी में दिखाई दी हैं।
रिव्यू
बायोपिक बनाना आसान हो सकता है लेकिन ये तब मुश्किल हो जाता है जब आप किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बायोपिक बना रहे हैं जिसके बारे में लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। यही बात धोनी की बायोपिक पर भी लागू होती है। इसके बावजूद भी मूवी के डायरेक्टर नीरज पांडे ने काफ़ी हद तक मूवी के साथ न्याय किया है। लेकिन सुशांत की बेहतरीन एक्टिंग के बिना धोनी के किरदार को परदे पर उतार पाना नामुमकिन सा लगता है। फिल्म में धोनी की लाइफ से जुड़ी कई अनकही कहानियां हैं जो देखने लायक हैं।
स्टार परफॉरमेंस
सुशांत सिंह की बेहतरीन एक्टिंग ने स्क्रीन पर धोनी को रोल को लाइव कर दिया है। स्क्रीन पर धोनी के रोल के लिए की गई सुशांत की मेहनत साफ़ दिखाई देती है। इसके अलावा कियारा और दिशा काफ़ी कम टाइम के लिए स्क्रीन पर दिखाई दीं लेकिन दोनों ने अपने रोल को अच्छे से प्ले किया है। धोनी के कोच के रूप में राजेश शर्मा और पिता के रूप में अनुपम खेर ने भी अपने रोल्स को बख़ूबी प्ले किया है।
क्यों देखें
अगर आप धोनी के फैन हैं तब तो आपको ये मूवी बेशक पसंद आएगी लेकिन अगर आप धोनी के फैन नहीं हैं तो भी आप इस पैसा वसूल मूवी को देख सकते हैं। अगर मूवी के साथ पॉपकॉर्न, कोल्डड्रिंक या समोसा हो तो यकीनन मूवी का मज़ा दोगुना हो जाएगा।
रेटिंग – 4.0