कोच सलाह न देते तो गोलकीपर होते धोनी
इस समय धोनी फिर से चर्चा में है और इस बार उनका चर्चा में होने का कारण उनकी जीवन पर आधारित फिल्म ’एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ है। जिसका ट्रेलर उन्होंने खुद लांच किया है। ट्रेलर लांच करते हुए उन्होंने अपने लाईफ के कई मजेदार किस्सों और घटनाओं के बारे में बताया।
धोनी रांची के रहने वाले है अपनी शुरूआती पढ़ाई उन्होंने यहीं के एक स्कूल से की थी। धोनी बचपन में फुटबॉल खेलते थे और इसमें इसमें वे गोलकीपर की भूमिका निभाते थे। स्कूल के कोच ने उन्हें वीकेटकीपर बनने की सलाह दी । उनके कोच ने उन्हें कहा था कि ’’क्रिकेट की गेंद काफी छोटी होती है और दस्ताने बड़े और फुटबाल काफी बड़ी होती है और हाथ छोटे इसीलिए तुम विकेटकीपर बनो।’’ फिर क्या था उस दिन से ही धोनी गोलकीपर से वीकेटकीपर बन गए।
- सचिन को पहली बार देख घबराएं थे धोनी
धोनी ने बताया कि पहली बार जब वे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से मिले थे तो घबरा गए थे। जब धोनी पहली बार सचिन तेंदुलकर से मिले थे उस समय धोनी पहली बार राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने थे।
फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म
सुशांत सिंह राजपूत धोनी का किरदार निभा रहे हैं।
पसंद की ख़बरों के लिए करें |