धोनी की लिटिल एंजल ने कराया फोटोशूट, राजकुमारी लग रही जीवा
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने परिवार और बेटी जीवा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा ने हाल में एक फ़ोटोशूट कराया। इस फोटोशूट की फोटोज को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। दिग्गज क्रिकेटर की बेटी का फ़ोटोशूट दिल्ली का एक मशहुर स्टूडियो कर रहा हैं। इससे पहले भी जीवा का एक फ़ोटो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हुआ था। जिसमे जीवा एक बाइक पर फ़ोटोशूट करती हुई नज़र आईं थी।
दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी और साक्षी रावत की बेटी जीवा धोनी का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ। जिस दौरान जीवा का जन्म हुआ उस समय धोनी ऑस्ट्रेलिया में विश्वकप 2015 खेल रहे थे। पहली बार पिता बनने के मौके पर भी धोनी टीम के साथ खेलते रहे और विश्वकप खत्म होने के तुरंत बाद स्वदेश लौटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिले।
देखें जीवा के खूबसूरत फोटोज..
- - Advertisement - -