शेर पर सवार होकर मंडप में पहुंचा दूल्हा, ऐसे थे दूल्हे के अंदाज़
अक्सर आपने देखा होगा कि दूल्हा घोड़े पर सवार होकर अपने मंडप में पहुंचता है। उसके रिश्तेदार, दोस्त और जानने वाले उसकी बारात में नाचते हैॅ और वो घोड़ी पर बैठकर मजे से देखता है लेकिन जरा सोचिए क्या कोई दूल्हा अपनी शादी में शेर पर सवार होकर आ सकता है। तो आप कहेंगे नहीं लेकिन ऐसा हुआ है। आइए आपको बताते हैं इस अनोखे दूल्हे के बारे में…
पाकिस्तान के मुल्तान में एक दूल्हे ने जब शादी में एंट्री ली थी बाराती सन्न रह गए और बारात जब दुल्हन के द्वार पर पहुंची तो लोग देखते ही रह गए। दरअसल दूल्हा घोड़ी पर नहीं बल्कि शेर पर सवार होकर आया था। ऐसा करना हर किसी के बस की बात नहीं है लेकिन जब आप इस दूल्हे की असलियत जानेंगे तो आप कहेंगे कि ये तो आसान है।
आपके दिमाग में आ रहा होगा कि दूल्हा नकली शेर पर सवार होगा लेकिन आपको बता दें कि शेर असली था और दूल्हा भी असली था लेकिन शेर पिंजरे में था। दूल्हे ने शेर को पिंजरे में बंद कर उस पिंजरे के ऊपर सवार होकर एंट्री की। पाकिस्तान के मुल्तान के शेख मोहम्मद ने शादी समारोह में पहुंचने के लिए इस अनोखी अदा से सबका ध्यान खींच लिया। लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की काफी नाराजगी झेलनी पड़ी।
इस वीडियो को पाकिस्तान के एआरवाय न्यूज ने अपलोड किया है। बारात में करीब 15,000 मेहमान आए थे। इस भव्य शादी में काफी खर्चा किया गया। दूल्हा भी सोने के गहनों से लदा था। दुल्हन के घर वालों ने 5 करोड़ रुपये दहेज में दिए थे। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के टैक्स डिपार्टमेंट ने परिवार को अनौपचारिक नोटिस भेजा है और 24 मार्च तक जवाब मांगा है।
- - Advertisement - -