Youtube पर देखा वीडियो और बना डाली अपनी पसंद की कार
आजकल सोशल मीडिया को एक टाइमपास की तरह ही देखा जाता है कई लोग सोशल मीडिया से अपनी रोजी रोटी कमा रहे है तो कई लोग इससे फेमस हो रहे है। आमतौर पर हम यूट्यूब का उपयोग लेटेस्ट वीडियो देखने के लिए करते है। यूट्यूब पर कई सारे काम के वीडियो भी होते हैं लेकिन उनमें से ज़्यादातर अपने मनोरजंन के लिए ही देखते है। मुंबई के एक लड़के ने यूट्यूब का वो प्रयोग किया जो शायद ही कोई और सोच सकता था। आइए आपको बताते है इस लड़के ने यूट्यूब देखकर क्या किया।
मुंबई की सड़कों पर इन दिनों एक अलग तरह की कार दौड़ रही है। जिसे देखकर लोग अपनी आंखें नहीं हटा पा रहें है। ये कार है मुंबई के एक लड़के की। इस लड़के ने ये कार यूट्यूब पर देखकर बनाई हैं। इस लड़के का नाम प्रेम ठाकुर हैं ओर उसकी उम्र 19 साल है। जिस उम्र में लोग और किसी की कार को देखकर कार खरीदने का सपना देखते है उसी उम्र में प्रेम ने अपनी पसंद की ही कार बना डाली।
हैरानी की बात तो यह है कि सीमित वित्तीय साधनों और बिना इंजीनियरिंग के ज्ञान के प्रेम इसे सीखने के लिए दृढ़ रहा। यूट्यूब ट्यूटोरियल्स की मदद से उसने वह सब जानकारियां बटोरी जो उसे अपनी पसंद की कार बनाने के लिए चाहिए थी। अब इस कार को लेकर वह नवी मुंबई में घुमते नजर आते हैं। प्रेम ने कहा ’अगर मेरे पास खुद का इंटरनेट कनेक्शन नहीं होता तो मेरे लिए यह बनाना बिलकुल संभव नहीं होता। इस कार को बनाने की लागत 2.5 लाख पड़ी लेकिन परिवार के समर्थन से वह अपने सपने को हकीकत में बदल पाया।