कभी स्कूल ना जाने वाली इस लड़की को मिला एमआइटी में एडमिशन
मुंबई। किसी भी अच्छे या फेमस संस्थान में पढ़ाई या नौकरी करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है आपका एजुकेशन। आप किसी भी नौकरी या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए अप्लाई करते हैं तो उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है आपका 10वीं और 12वीं का सर्टिफिकेट। लेकिन मुंबई कि इस 17 साल लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। ये लड़की कभी स्कूल नहीं गई लेकिन US ‘मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी’ एमआईटी में एडमिशन ले लिया है।
दरअसल 17 साल की मालविका राज जोशी के पास ना तो 10वीं की और ना ही 12वीं की स्कूली डिग्रियां हैं फिर भी इसके बाद उसका एडमिशन फेमस मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी एमआइटी में हो गया है। दरअसल मालविका कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में काफी तेज हैं और उन्हें यह विषय बहुत पसंद है। मालविका की मां एक ऐसी महिला हैं जो सर्टिफिकेट से ज्यादा ज्ञान को तवज्जो देती हैं और एक अलग तरह का रास्ता चुनने में यकीन रखती हैं।
मुंबई की इस लड़की को एमआइटी से विज्ञान के स्नातक की पढ़ाई करने के लिए छात्रवृति मिली है। मालविका ने तीन बार (दो रजत और एक कांस्य) पदक प्रोग्रामिंग ओलंपियाड में हासिल किया था, जिसके बाद उन्हें बिना डिग्री के ही एमआइटी में एडमिशन मिल गया। दरअसल एमआइटी के एक प्रावधान के अनुसार वह विभिन्न ओलंपियाड (गणित, भौतिकी या कंप्यूटर) में मेडल जीतने वालों को अपने यहां एडमिशन देता है। यह मालविका का मेडल ही था जिसने उन्हें इस प्रतिष्ठितइंस्टीट्यूट में न केवल एडमिशन दिलाया बल्कि अपने सपनों को पूरा करने का मौका भी दिया।
मालविका अपनी पुरानी यादों को शेयर करते हुए कहती हैं, ‘‘मैंने चार साल पहले ही स्कूल छोड़ दिया था। उसके बाद मैंने कई विषयों को पढ़ा, प्रोग्रामिंग उनमें से एक था। मुझे प्रोग्रामिंग काफी अच्छा लगा और मैंने दूसरे विषयों की अपेक्षा इस पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया।’’