Friday, August 25th, 2017
Flash

मुस्लिम देश जहां ट्रिपल तलाक है बैन




Social

ट्रिपल तलाक को लेकर देश में बहस तीख़ी बहस चल रही है और इसको लेकर सामाजिक संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं। इस तरह के तलाक को कई मुस्लिम देशों में बैन किया जा चुका है और हैरानी की बात तो ये है कि ये सभी मुस्लिम देश हैं। यहां तक कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी ट्रिपल तलाक बैन है लेकिन भारत में मुस्लिम समाज में ये प्रथा अब भी जारी है। दुनिया के करीब 20 से ज्यादा देश ट्रिपल तलाक पर बैन लगा चुके हैं। भारत में रहने वाले लगभग 17 करोड़ लोग मुस्लिम हैं, जो शरिया कानून के तहत घरेलू मुद्दों को सुलझाते हैं। जिसमें से तलाक भी एक ऐसा ही मसला है।

triple-talak

पाकिस्तान

2015 की जनगणना के अनुसार पाकिस्तान की जनसंख्या 199,085,847 है। दुनिया का दूसरा सबसे अधिक मुस्लिम जनसंख्या वाला देश है। इसमें ज्यादातर लोग सुन्नी हैं, लेकिन शिया मुसलमानों की संख्या भी काफी है। यहां पर 1962 से ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

बांग्लादेश

बांग्लादेश एक मुस्लिम देश है जहां 89 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। यहां ज्यादातर सुन्नी मुसलमान हैं। यहां पर 1971 से ही ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

मिस्र

मिस्र में ट्रिपल तलाक 1929 से ही प्रतिबंधित है। यहां की जनसंख्या 91,826,000 है, जिसमें ज्यादातर इस्लाम धर्म को मानने वाले सुन्नी मुलसमान हैं।

सूडान

2014 की जनगणना के अनुसार सूडान की जनसंख्या 40,235,000 है, यहां इस्लाम को मानने वालों की जनसंख्या सबसे ज्यादा है। सूफी औऱ सलाफी मुसलमान ज्यादा हैं। यहां पर 1935 से ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध है।

सीरिया

2014 की गणना के अनुसार सीरिया की जनसंख्या 17,064,854 है। यहां पर करीब 74 प्रतिशत आबादी सुन्नी मुसलमानों की है। यहां पर 1953 से ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध है।

इसके अलावा यूएई, ईराक, अफगानिस्तान, तुर्की, लीबिया, मलेशिया और कुवैत में भी ट्रिपल तलाक बैन है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories