नैतिक बने पिता, बेटे के साथ शेयर की पहली तस्वीर
टेलिविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ये घर -घर में नैतिक नाम से फेमस हुए काफी समय से अपने घर में आने वाले नए मेहमान की तैयारियां कर रहे थे। बुधवार रात को इस मेहमान ने उनके घर में दस्तक दे दी है। जी हां, करण मेहरा के घर बेटे ने जन्म लिया है।
करण ने नन्हें पैरों का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि हम अपने बेटे के साथ अपने जीवन की नई श्ुारूआत करने जा रहे हैं। उनके इस फोटो को शेयर करते ही फैंस ने इस तस्वीर को बहुत लाइक किया।
काफी समय से करण की पत्नी निशा की बेबी बंप वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं थीं। फैंस को अब उनके बेबी का इंतजार था। लेकिन अब ये इंतजार उनके बेटे की तस्वीरों को लेकर होने लगेगा।
- - Advertisement - -