बढ़ते आतंकवाद को देखते हुए अब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यकीन दिलाया है कि 2022 तक न तो आतंकवाद रहेगा और न ही नक्सलवाद। 2022 तक कश्मीर समस्या के साथ ही पूर्वोत्तर में फैले उग्रवाद का भी खात्मा हो जाएगा।
लखनऊ में संकल्प से सिद्धि – न्यू इंडिया मूवमेंट 2017-2022 नए भारत का निर्माण कार्यक्रम में मौजूद राजनाथ सिंह ने लोगों को देश से आतंकवाद के अलावा अन्य समस्याओं को खत्म करने का वादा किया है। राजनाथ सिंह ने सभी को भारत को स्वच्छ , गरीबगी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, जातिवाद मुक्त देश बनाने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि हमारे देश में आतंकवाद के अलावा कश्मीर समस्या बड़ी समस्या है। हम वादा करते हैं कि 2022 तक इन सभी समस्याओं से निजात पाएंगे और न्यू इंडिया के मंत्र के साथ हमारा देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर लोग 1942 में भारत को आजाद कराने की शपथ लेकर 1947 में आजाद हो सकते हैं तो देश को आजादी मिलने के 70 साल बाद भी देश आजाद क्यों नहीं बन पाया है।
राजनाथ ने कहा कि- महात्मा गांधी ने स्वच्छता के महत्व को पहचानकर इसे एक अभियान का रूप दिया था , लेकिन इतने सालों बाद अब मोदी ने इसे एक जन -आंदालेन बना दिया है। उन्होंने कहा कि भजपा सरकार बनाने की राजनीति नीं करती, बल्कि देश का विकास करने के लिए राजनीति करती है।