नेपाल ने 500 और 1000 के नोट पर लगाई रोक
- - Advertisement - -
केन्द्र सरकार के 500 और 1000 के नोटों पर रोक लगाने का असर अब भारत के साथ ही नेपाल पर भी दिखने लगा है। दरअसल, नेपाल की बैंकिंग व्यवस्था ने तकरीबन 3.5 करोड़ रुपए की भारतीय मुद्रा जारी करने पर रोक लगा दी है। इस बात की जानकारी नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता नारायण पोडेल ने दी है। उन्होंने बताया कि, ”लाइसेन्स प्राप्त बैंकिंग संस्थाओं ने सूचना दी है कि गुरुवार से उन्होंने 3.5 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित भारतीय मुद्रा को रोक लिया है।”
-एक न्यूज़ एजेन्सी के मुताबिक नेपाल के केन्द्रीय मंत्री का मानना है कि भारत से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और व्यापारियों के साथ ही भारत से पहुंचे नेपाली प्रवासी मजदूरों के पास भी बड़ी मात्रा में ऐसी भारतीय मुद्रा हो सकती है। बता दें कि नेपाल में 100 रुपए की भारतीय मुद्रा का इस्तेमाल काफ़ी समय से किया जा रहा था। लेकिन 500 और 1000 के नोट चलाने के लिए नेपाल ने भारत सरकार से अनुमति ली थी।
नेपाल की बैंकिंग व्यवस्था में हलचल
-मोदी सरकार के 500 और 1000 के नोटों को बंद करने के फ़ैसले के बाद से नेपाल की बैंकिंग व्यवस्था में हलचल मच गई है। इसके साथ ही भारत-नेपाल की सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले लोग और नेपाली प्रवासियों भी परेशान हो रहे हैं। लोग लगातार बैंकों से पूछ रहे है कि उनके पास मौजूद भारतीय मुद्रा को किस तरह से बदला जाएगा।
नेपाल ने लिखा RBI को पत्र
न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए नेपाल के राष्ट्र बैंक के विदेशी मुद्रा प्रबंधन विभाग के डायरेक्टर बासुदेव अधिकारी ने बताया कि , ”हमने नेपाल के मौजूद भारतीय मुद्रा को बदलने के लिए आरबीआई को पत्र लिखा है।” अधिकारी ने आगे बताया कि इस मुद्दे को भारत के साथ कूटनीतिक तौर पर सुलझाने के लिए नेपाल के वित्त मंत्री को भी पत्र लिखा गया है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -