500 व 2000 के बाद जल्द आएंगे 50 व 100 के नए नोट
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। पूरे भारत में 500 और 1000 रूपए के नोट को बंद करने को लेकर हल्ला मचा है। नोटबंदी के बाद सरकार ने 500 और 2000 रू के नए नोट बैंकों में पहुंचा दिए है और ये गुरूवार को जारी भी होगया है। इसके बाद अब खबर है कि नए डिजाइन और कलर के साथ 50 और 100 रू के नोट भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। हालांकि ऑफिशली इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।
भारतीय रिजर्व बैंक नोटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जल्द ही 100 रुपये व इससे कम मूल्य के अतिरिक्त नोट लांच करेगी। हालांकि 100 रू से कम मूल्य के मौजूदा नोट भी बरकरार रहेंगे। इसके साथ ही इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा था कि अगले कुछ महीनों में नए कलर और डिजाइन में 1000 रू के नए नोट जारी किए जाएंगे। खबरों के अनुसार आरबीआई के 2-3 लोग इन नोट्स की डिजाइन कर रहे हैं।
ये 1000 रुपए के नोट कुछ ही महीनों में जारी कर दिए जाएंगे। साथ ही दास ने बताया कि नए नोट जारी करने की प्रक्रिया पिछले कुछ महीनों से चल रही है। बता दें, मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की थी। मोदी ने साथ ही 2000 रुपए का नया नोट लॉन्च करने की घोषणा भी की थी। इसके साथ ही 500 रुपए के नए नोट जारी करने का ऐलान किया था। दास ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘आरबीआई अगले कुछ महीनों में 1000 रुपए के नोट भी जारी करेगा। ये नोट नई डिजाइन और कलर के साथ होंगे। 1000 रुपए के नए नोट पुराने वालों से बिल्कुल अलग होंगे।’
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -