आपको श्रद्धा का दीवाना बना देगा ’रॉक ऑन 2’ का ’उड़ जा रे’
रॉक ऑन 2 के धमाकेदार ट्रेलर के बाद अब इस फिल्म के सॉन्ग ’उड़ जा रे’ का वीडियो भी रिलीज़ हो गया है। इस वीडियो में श्रद्धा रॉकिंग लुक में नज़र आ रही हैं। ’उड़ जा रे’ को शंकर महादेवन और श्रद्धा कपूर ने अपनी आवाज़ दी है। सॉन्ग का ये वीडियो आपको श्रद्धा कपूर की आवाज़ और उनकी अदाओं का दीवाना बना देगा।
इससे पहले 24 अक्टूबर को रॉक ऑन 2 का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था। ‘रॉक ऑन 2’ फरहान की पहली फिल्म ‘रॉक ऑन’ का सीक्वल है। ट्रेलर में फरहान और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बेहद शानदार नजर आ रही है और ये पहली बार है जब फरहान और श्रद्दा किसी फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं।
2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉक ऑन’ एक म्यूजिकल बैंड की कहानी थी वहीं ‘रॉक ऑन 2’ की कहानी भी कुछ ऐसी ही नजर आ रही है। फिल्म में चार दोस्तों को दिखाया गया जिन्हें म्यूजिक में काफी इंट्रेस्ट होता है। श्रद्दा कपूर भी उसी म्यूजिक बैंड का एक हिस्सा हैं लेकिन वो स्टेज पर आने से डरती हैं, गाना गाने से डरती हैं। फरहान अख्तर उन्हें स्टेज पर गाने के लिए मोटीवेट करते हैं और आगे बढ़ाते हैं।
फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा अर्जुन कपूर, प्राची देसाई, श्रद्धा कपूर और पूरब कोहली हैं। फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी।