Saturday, August 26th, 2017
Flash

अमिताभ बच्चन ने पेश किया राष्ट्रगान का नया वर्जन, यह है खास वजह




Entertainment

Sponsored




देश के आजादी के 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों में एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। देश में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को जोर-शोर से मनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस मौके पर इस बार सरकार ने एक बहुत ही आलीशान कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस मौके पर एक वीडियों तैयार किया गया है जिसमें साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान को गाया गया है। इस वीडियों में आपको अमिताभ बच्चन के साथ कई दिव्यांग बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। साइन भाषा में इस वीडियों को बनाने के पीछे सरकार का यही मकसद है कि दिव्यांग बच्चे भी साइन के द्वारा राष्ट्रगान को समझ पाएं। इस वीडियों को देखने के बाद लोगों ने काफी सराहा है। इस वीडियों के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि, ‘भारत एक प्राचीन देश है और साइन भाषा प्राचीनकाल से ही इस्तेमाल की जाती है। यह एक प्रयास है जिसके द्वारा चीजों को आसान बनाया जा रहा है। इस वीडियों को सोशल मीडिया पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।’

 

आपको बता दे कि साइन लैंग्वेज में गाए गए राष्ट्रगान की अवधि 3 मिनट 35 सेकेंड की है। क्योंकि इसमें ढेर सारी साइन भाषा का इस्तेमाल किया है। इसका संगीत मशहूर संगीतकार स्वर्गीय श्रीवास्तव ने दिया है। यह उनकी मृत्यू के पहले ही तय हो गया था। इसका निर्देशन मशहूर फिल्मकार गोविंद निहालानी ने किया है। इसके साथ ही वी केयर फिल्म फेस्टीवल के संस्थापक और निर्देशकर सतीश कपूर ने इसका कॉन्सेप्ट तैयार किया था। इस अद्भुत वीडियो को मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा रिलीज़ किया गया है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories