लांच हुआ भारत का सबसे महंगा स्कूटर,कीमत जान हो जाएंगे शॉक्ड
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। इटली की कंपनी पियाजियो ने भारत में दूसरा सबसे महंगा स्कूटर लांच कर दिया है। जी हां कंपनी ने मंगलवार को एक्सक्लूसिव इंपोरियो अरमानी एडिशन वेस्पा 946 और वेस्पा 70वीं ऐनिवर्सरी एडिशन लांच किया। सूत्रों के अनुसार वेस्पा 946 की कीमत 12.04 लाख रूपए वहीं दूसरे की कीमत 96500 रूपए [दोनों कीमतें एक शो रूम पुणे] रखी गई है। यह नया स्कूटर 1946 के स्कूटर का आधुनिक अवतार है। इस स्कूटर की खास बात इसका लग्जरी लुक है। अरमानी का ब्रैंड भी इसके साथ है, जिसकी वजह से कीमत काफी ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह ऐसा पहला स्कूटर है जिसे फैशन डिजाइनर ने भी डिजाइन किया है।
ये हैं इसके बड़े फीचर्स
-स्कूटर की साइड में आपको अरमानी की ब्रैंडिंग दिख जाएगी।
-इसमें ब्राउन लेदर फिनिशिंग दी गई है।
-इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग कंट्रोल के अलावा तमाम लग्जरी एक्सेसरीज़ दी गई हैं।
-स्कूटर में 125सीसी फोर स्ट्रोक, 3-वाल्व इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन है जो 11.9 PS की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
-स्कूटर में 220 एमएम डबल डिस्क ब्रेक्स के अलावा ड्यूल चैनल एबीएस और एएसआर (ऐंटी स्लिप रेग्लुलेटर) टैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है।
-वहीं वेस्पा 70वीं ऐनिवर्सरी एडिशन फिलहाल के वेस्पा वीएक्सएल 150 सीसी पर ही आधारित है।
-हालांकि इसमें एक्सक्लूसिव ‘Azzurro 70’ बॉडी कलर और ऐनिवर्सरी का लोगो लगा है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -