लड़कियों को कुत्ते की तरह घुमाता है ये रईस, फोटोज़ देखकर भड़के यूजर्स
- - Advertisement - -
महिलाओं पर जुल्म की दास्तान तो आपने कई बार सुनी और देखी होगी लेकिन क्या आपने कभी ऐसा देखा हैं कि कोई इंसान महिलाओं को कुत्तों की तरह यूज करता हो। वो महिलाओं को अपनी शानो शौकत में रखता हो लेकिन कुत्तो की तरह गले में पट्टा और चेन डालकर। यकीन नहीं होता न कोई ऐसा भी कर सकता है लेकिन दुनिया में अजीब इंसानों की कमी नहीं है। ऐसे ही एक इंसान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो अपने इस अजीब शौक के चलते विवादों में आ गए है।
इस अजीब तरह के शौक को पालने वाले नाइजीरिया के एक क्लब ओनर माइक इजे है। ये लड़कियों को कुत्ते के पट्टे में घुमाने को लेकर विवादों में हैं। वो लड़कियों के गले में पट्टे बांधकर कुत्तों की तरह पब्लिकली घुमाते कई बार नजर आए। इसके बाद हाल ही में उन्हें अरेस्ट किया गया। इन्हें अफ्रीका के रईसों में प्रिटी माइक के नाम से जाना जाता है।
सोशल मीडिया पर तस्वीरों से बवाल
ऐसा नहीं है कि माइक ने इस तरह की हरकत पहली बार की है। वो इससे पहले भी लड़कियों को घुमाते नज़र आ चुके है। पिछले करीब एक साल से माइक को इसी तरह लड़कियों को घुमाते देखा गया है। उनकी ऐसी पहली अपीरिएंस पिछले साल तब सामने आई, जब वो एक वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे थे। इस इवेंट की फोटोज ने लोगों का ध्यान ज्यादा नहीं खींचा और माइक का ये सिलसिला जारी रहा।
फोटोज़ ने मचा दिया बवाल
इसके बाद माइक हर इवेंट में ऐसे ही नजर आने लगे और उनकी इन फोटोज ने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी। इसके बाद वो पांच पुलिस अफसरों के सामने भी दो लड़कियों को ऐसे ही कुत्ते की तरह घुमाते देखे गए। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी फोटोज सामने आने पर हड़कंप मचा और इसका विरोध शुरू हुआ।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
महिलाओं के साथ ऐसे बर्ताव को देखकर कई यूजर्स ने इस पर आपत्ति जताई और इसकी शिकायत भी दर्ज की। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसका विरोध करते हुए स्टेट अथॉरिटी से कार्रवाई करने की भी अपील की। हालांकि, इस पर पुलिस या अथॉरिटी की ओर से कोई ऑफिशियल रिस्पॉन्स नहीं आया।
माइक को किया अरेस्ट
इसके बाद लागोस स्टेट गर्वंमेंट ने इसका आदेश दिया और बीते हफ्ते बुधवार को माइक को अरेस्ट किया गया। सरकार के प्रतिनिधि ने कहा कि स्टेट गर्वंमेंट महिलाओं, बच्चों और कमजोर लोगों की सुरक्षा के प्रतिबद्ध है। कानून तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, माइक को जल्द एक ऑफिशियल स्टेटमेंट साइन कराने के बाद छोड़ दिया गया, जिसमें लिखा था कि आगे वो कभी ये गलती नहीं दोहराएंगे।
- - Advertisement - -