Saturday, September 23rd, 2017 11:35:17
Flash

इंडिया में इन जगहों पर नहीं उड़ा सकता एयरोप्लेन




इंडिया में इन जगहों पर नहीं उड़ा सकता एयरोप्लेनAuto & Technology

Sponsored




आपने अक्सर नीले गगन में हवाई जहाज को उड़ते देखा होगा। आपका भी मन करता होगा कि आप भी हवाई जहाज की भांति उड़कर कही भी जा सकते। कितना अच्छा होता कि आपके भी पर होते है और आप भी आसमान में कही उड़ जाते। काश ऐसा हो पाता लेकिन ऐसा संभव नहीं है क्योंकि इंसान के पर नहीं होते आपको उड़ने के लिए एयरोप्लेन का सहारा लेना ही पड़ेगा।

हमारा आपसे एक सवाल है? क्या आपको लगता हैं कि हवाईजहाज उड़कर कही भी जा सकता है? ऐसा शायद सभी को लगता होगा लेकिन हवाई जहाज के भी अपने रूट होते हैं वो अपनी मर्जी से कहीं नहीं जा सकता। जिस तरह रोड़ पर नो एंट्री जोन होता है उसी तरह आकाश में भी कई जगह नो एंट्री जोन होता है। इसे प्रोहिबिटेड एयरस्पेस कहा जाता है।

भारत में ऐसी कई जगह है जिनके उपर से हवाई जहाज ले जाने की सख्त मनाही है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। तो आपको बता दें कि ऐसा भारत में कई जगहों पर होता है जहां एयरलाइन्स अपने प्लेन नहीं ले जा सकती। ऐसा उस स्थान की सुरक्षा और गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए किया जाता है। आइए आपको बताते हैं प्रोहिबिटेड एयरस्पेस के नाम

1. ताज महल, आगरा
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ताज महल के उपर से किसी भी एयरलाइन्स का प्लेन नहीं जा सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है और खुदा न खास्ता अगर एयरोप्लेन यहां से गुजर रहा है और किसी एक्सीडेंट का शिकार हुआ तो ताजमहल को छति पहुंचेगी और फिर से ऐसा ताजमहल या नुकसान की भरपाई कर पाना संभव नहीं होगा। इसलिए यहां नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

2. संसद भवन
भारत में संसद भवन एक ऐसी जगह है जहां पर देश के सभी प्रमुख नेता मौजूद होते हैं। ये देश का वो भवन हैं जहां से देश को चलाने वाले कानूनों का निर्माण किया जाता है या जहां से देश को चलाया जाता है। ऐसे में इसकी सुरक्षा काफी ज़्यादा मायने रखती है। इसी कारण संसद भवन के उपर से हवाई जहाज ले जाना प्रतिबंधित है।

3. राष्ट्रपति भवन
देश के पहले नागरिक होते हैं राष्ट्रपति यानि के पूरे राष्ट्र के सबसे प्रमुख व्यक्ति। अब देश के सबसे प्रमुख व्यक्ति हैं तो उनकी सुरक्षा भी प्रमुख होना चाहिए ना। जाने या अंजाने इरादे से राष्ट्रपति भवन को और राष्ट्रपति को कोई नुकसान न हो इसी कारण यहां भी एयरस्पेस बैन है।

4. भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर
भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर देश की महत्वपूर्ण जगहों में से एक हैं। यहां पर परमाणु शक्ति से संबंधित काम किया जाता है जिसे काफी गोपनीय रखा जाता है। इसकी सुरक्षा के लिहाज से यहां पर भी नो फ्लाय जोन घोषित किया गया है।

5. इंडियन एयरफोर्स बेस
इंडियन एयरबेस के उपर से किसी भी निजी एयरलाइन्स का एयरोप्लेन या हेलीकॉप्टर ले जाना प्रतिबंधित है। ऐसी कंडीशन में एयरफोर्स द्वारा एयरोप्लेन उड़ाने वाले पायलट को प्लेन तबाह करने की चेतावनी भी दी जाती है।

इन सभी के अलावा प्रधानमंत्री तथा अन्य प्रमुख मंत्रियों के निवास, मुंबई के टॉवर ऑफ साइलेंस, मथुरा रिफाइनरी, तिरूपति मंदिर, पर हवाई जहाज का उड़ाना बैन है।

Reference Site

Wikipedia

iasexamportal

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories