Sunday, September 3rd, 2017 04:34:40
Flash

अनिल अंबानी ने बेटे की बर्थडे पर कराई 500-2000 के नोटों से डेकोरेशन, लोगों ने की आलोचना




अनिल अंबानी ने बेटे की बर्थडे पर कराई 500-2000 के नोटों से डेकोरेशन, लोगों ने की आलोचनाBusiness

Sponsored




इन दिनों सोशल मीडिया एक ऐसा ट्रैक बन गया है जहां लोगों तक बात आग की तरह फैल जाती है। फिर चाहें तो लोग उसे पसंद करते हैं या उस पर आलोचनाएं शुरू हो जाती है। ऐसा ही हाल ही में हुआ अनिल अंबानी के साथ। बीते दिनों उनके बेटे का जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने 500 -2000 के नोटों से डेकोरेशन कराया था। डेकोरेशन का ये कंसेप्ट यूं तो नया था, लेकिन लोगों को एक नया टॉपिक मिल गया। सोशल मीडिया पर भी इन नोटों की तस्वीरें वायरल हो गईं।

लोगों ने जमकर इसकी आलोचना की। इस पर काफी बयानबाजी भी हुई। लोगों ने कहा- कि अब समझ आया कि नोटों की शॉर्टेज आखिर क्यों हो रही है। लेकिन किसी ने इन तस्वीरों को पास से नहीं देखा। जी हां, डेकोरेशन में इस्तेमाल किए गए 500-2000 के नोट नकली हैं। बता दें कि असली नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लिखा होता है, लेकिन इन नोटों को करीब से देखेंगे तो इन पर सहजानंद बैंक ऑफ भुज लिखा है। इस फर्जी फोटो को लोगों ने असली बना दिया।

कुछ ये है असली नोटों की पहचान-

– असली नोट में महात्मा गांधी का पोट्रेट बीच में छपा होता है।
– बैंक के असली नोट पर .. और 2000 लेफ्ट साइड पर लिखा होता है।
– गर्वनर के हस्ताक्षर राइट साइड में होते हैं।
– अशोक स्तंभ राइट में होता है।
– जबकि नोट के पीछे देखें तो लेफ्ट साइड में ईयर ऑफ प्रिंटिंग लिखा होता है।
– असली नोट के पीछे स्वच्छ भारत का लोगो जरूर होता है। जबकि डेकोरेशन में इस्तेमाल किए गए नोटों में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। बहरहाल, ये नोट नकली हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories