अब फ्लाइट में किया बुरा बर्ताव तो हाथों में लगेगी हथकड़ी
- - Advertisement - -
अब यदि कोई भी व्यक्ति फ्लाइट में बुरा बर्ताव करता नज़र आया तो उसके हाथों में सीधे हथकड़ी लगेगी। जी हां हथकड़ी। वैसे ये हथकड़ी प्लास्टिक की होगी। बता दें कि पिछले 15 दिनों में हवाई यात्रा के दौरान छेड़छाड़ की दो घटनाएं सामने आ गई है। इसी के मद्देनजर एयर इंडिया ने यह फ़ैसला लिया है।
प्लास्टिक की हथकड़ी लगाने से क्या होगा?
-फ्लाइट में यदि कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे शख़्स के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करता है तो उसके हाथों में प्लास्टिक की हथकड़ी डालकर उसके रोका जाएगा। एयर इंडिया के केबिन क्रू मैनुअल के मुताबिक, ”किसी यात्री को हथकड़ी लगाना आखिरी कदम है। ऐसा तब किया जाएगा जब चीजें बिल्कुल बेकाबू हो जाएं।”
-टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ”एयर इंडिया के चेयरपर्सन अश्विनी लोहानी का कहना है कि, पहले हम सिर्फ़ इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ही इस तरह के इंतजाम रखते थे लेकिन अब डोमेस्टिक फ्लाइट्स में भी प्लास्टिक की हथकड़ियां होगी। हमारे सभी प्लेनों में प्लास्टिक की दो हथकड़ियां होगी। हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। हम इससे समझौता नहीं कर सकते।”
एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ के बाद आया ये फ़ैसला
2 जनवरी को मस्कट-दिल्ली फ्लाइट में और मुंबई-न्यू यॉर्क फ्लाइट में एयर होस्टेसेज को छेड़छाड़ का शिकार हुई थी। इस घटना के बाद एयर इंडिया ने यह सख़्त फ़ैसला किया है। इस फ़ैसले पर बात करते हुए एयर इंडिया के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि, ”इन दिनों हवाई यात्रा के दौरान छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में बढ़ोत्तरी आई है। हमारे पाइलट्स एयर होस्टेस और यात्रियों के यौन उत्पीड़न को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम ऐसे लोगों को लैंडिंग के बाद कानून के हवाले कर देते हैं।”
- - Advertisement - -