Tuesday, August 8th, 2017
Flash

अपने कर्मचारियों को अच्छी जिन्दगी बिताने के लिए इतने महंगे तोहफे देता है ये “चायवाला”




Social

Sponsored

जिस समय में जहां आज लोग बड़े सैलरी पैकेज और हाईप्रोफाइल लाइफ जीने के सपने देखते हैं, वहीं एक चायवाला बिना कोई डिग्री हासिल किए करोड़ों कमा रहा है। जी हां, ये कहानी है शिकागो टी-स्टॉल के मालिक की, जो अपने कर्मचारियों को सोने की अंगूठी गिफ्ट में देता है। आपको बता दें कि ये मामला शिकागो का नहीं बल्कि भारत के चेन्नई का है। जहां ये चाय वाला अपने कर्मचारियों को केवल गिफ्ट में इतनी कीमती चीज ही नहीं देता बल्कि वे अपने वकर्स को बोनस देने के साथ पांच सितारा होटल में खाना भी खिलाता है।

इस चायवाले का नाम है सुकमारन। केरल से तमिलनाडु में आकर बसने वाले सुकमारन ने यहां एक टीस्टॉल खोला, जिसका नाम उन्होंने शिकागो टी स्टॉल रखा। उनका चाय का बिजनेस प्रतिदिन बढ़ रहा है। वह हजारों नहीं बल्कि लाखों करोड़ों रूपए केवल चाय बनाने से कमा रहे हैं और उनके इस बिजनेस का फायदा उनके कर्मचारियों को मिल रहा है। हां, ये सच है कि सुकमारन के कर्मचारी उनके इस उदार व्यवहार और रवैया से काफी खुश रहते हैं। पिछले तीन दशकों से सुकमारन अपने कर्मचारियों को अच्छी जिंदगी जीने के लिए उन्हें अंगूठी, बोनस , सैलरी और यहां तक की अपने कर्मचारियों को कपड़े खरीदने के लिए भी अलग से पैसे देते हैं।

ये है सुकमारन चायवाले की कहानी-

33 साल पहले सुकमारन केरल से तमिलनाडु नौकरी के लिए आए थे। उन्होंने उस समय कई चायवालों की दुकान पर काम किया। एक बार उनका झगड़ा चाय की दुकान के मालिक से हो गया। तब उन्होंने खुद की चाय की दुकान शुरू करने का फैसला लिया। उन्होंने अपनी दुकान का नाम शिकागो टी-स्टॉल रखा। उनके टीस्टॉल का नाम शिकागो रखने के पीछे भी एक वजह बताई जाती है। दरअसल, 1864 में शिकागो में एक श्रमिक आंदोलन हुआ था, जिसमें कर्मचारियों के लिए केवल आठ घंटे काम करने की मांग की गई थी। इस आंदोलन से प्रेरित होकर ही उन्होंने अपनी दुकान का नाम शिकागो टीस्टॉल रखा।

उनकी दुकान पर रोजाना हजारों कस्टमर्स विजिट करते हैं। कुछ कस्टमर्स तो ऐसे हैं जो पिछले कई सालों से उनके यहां चाय पीने आ रहे हैं। सुकमारन अपने हेड कुक को 740 रूपए , टी मास्टर को 540 रूपए और सर्व करने वाले कर्मचारी को 400 रूपए प्रति दिन के हिसाब से देते हैं। जो कर्मचारी उनके यहां 300 दिन तक लगातार काम करता है उसे वे 2 ग्राम की सोने की अंगूठी भी रिवॉर्ड के तौर पर देते हैं। दो हजार रूपए कपड़ों के लिए अलग से वे अपने वकर्स को देते हैं और लेबर डे पर सभी कर्मचारियों को पांच सितारा में लंच कराते हैं।

उनकी दुकान पर चाय के एक गिलास की कीमत 8 रूपए, इडली की प्लेट की कीमत 12 रूपए , एग अप्पम की कीमत 25 रूपए की है। वहीं लेमन और टोमैटो राइस की प्लेट की कीमत 30 और 40 रूपए है। सुकमारन अपने एमप्लॉयीज को अच्छी जिन्दगी बिताने के लिए केवल इतना ही नहीं करते बल्कि वे अपने बहुत पुराने कर्मचारियों के लिए अलग से दुकान भी शुरू कराते हैं, ताकि वे भी आर्थिक रूप से मजबूत हो पाएं। हालांकि वे इसके एवज में उनसे हर महीने का रेंट लेते हैं। वैसे हर कंपनी को सुकमारन के इस व्यवहार से सीख लेनी चाहिए कि अपने कर्मचारियों को आखिर कैसे खुश रखा जा सकता है।

Sponsored



Follow Us

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories