राहुल के बाद हैक हुआ कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट, किए गए अश्लील ट्वीट
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद गुरूवार को कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हैकर लगातार अभद्र टिप्पणियां पोस्ट कर रहा है। ट्विटर हैंडल हैक होने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि डिजिटल सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल है। राहुल का अकाउंट हैक होने के बाद कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी। कांग्रेस का अकाउंट हैक करने वाले ने इस शिकायत पर नाराजगी जताते हुए भी पोस्ट डाले हैं। करीब पांच मिनट के अंदर ही उनके ट्विटर हैंडल से कम से कम सात आपत्तिजनक ट्वीट किए गए।
पहले हैक था राहुल का अकाउंट
एक दिन पहले बुधवार रात को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था। हैकर्स ने लगातार कांग्रेस पार्टी और खुद राहुल गांधी के बारे में अपशब्द लिखे। उनका मजाक उड़ाने वाले पोस्टर शेयर कर रहे हैं। हैकर्स ने राहुल गांधी के ट्वीटर हैंडल पर उनका नाम हटाकर उसे कुछ और कर दिया है। हैकर्स ग्रुप कौन है, इसका पता तो नहीं चल पाया है लेकिन उसने अपने बारे में राहुल के ट्वीटर हैंडल से लिखा है कि- We Are Legion। इस नाम से 2012 में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनी थी जिसमें हैकर्स ग्रुप Hhacktivist यानी Anonymous के काम को दिखाया गया था।
- - Advertisement - -