योग दिवस पर ओम का उच्चारण नहीं होगा अनिवार्य
इस बार अंतराष्ट्रीय योग दिवस का दूसरा साल है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित हो सकती है, यदि इस बारे में कोई आग्रह आता है। यह बात केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने कही है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रविवार को पड़ा था। इस बार यह मंगलवार को है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पड़ता है। इस साल यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है।
मंत्रालय करेगा विचार
केंद्रीय मंत्री नाइक ने कहा कि सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने के बारे में ऐसी कोई मांग आती है तो उनका मंत्रालय उस पर विचार करेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से व्यापक जनहित में इसे बढ़ावा देने के लिए इस बारे में आग्रह करेगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो योग का समय सुबह का होता है। यह करीब 8 बजे तक चलेगा। छुट्टी की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने ओम के उच्चारण को लेकर उत्पन्न विवाद को खारिज करते हुए कहा कि इसे अनिवार्य नहीं बनाया गया है।
ओम के बिना योग पूर्ण नहीं हो सकता है। हमने इसका विरोध करने वालों को समझाया और ऐसा लगता है कि वे इसे समझ गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछली बार योग दिवस दिल्ली में मनाया गया था। इस साल इसका आयोजन चंडीगढ़ में किया जा रहा है।
|