ट्यूबलाइट के बाद इस अंदाज में दिखेंगे किंग खान और सलमान साथ
बॉलीवुड में शाहरूख और सलमान की चार्चाएं चरम पर हैं। इन दोनों का याराना इन दिनों नई ऊचाईयों को छु रहा हैं। सुनने में यह आ रहा है कि अब ट्यूबलाइट के बाद सलमान, शाहरूख की मूवी में दोनों एक साथ भोजपुरिया अंदाज में देखने को मिलेंगे। दोनों ने हाल ही में मुबंई में एक गाने की शूटिंग शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक सलमान और शाहरूख इस गाने में आपको गमछा बांधे थिरकते नज़र आ सकते हैं।
- - Advertisement - -
शाहरूख इन दिनों आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के इस गाने की शूटिंग यशराज स्टूडियो में चल रही है। यहां पर पूरा डांस ग्रुप नजर आया। सभी बैक डान्सर्स गमछा बांधे नजर आ रहे थे। सलमान के साथ शाहरूख अपने बौने अंदाज में नजर आएंगे, जिसमें वह शाहरूख खान को चिढ़ा रहे होंगे। यह नहीं डांसर्स की भीड़ में एक बौना डांसर भी दिखेगा। इस गाने की कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की हैं।
यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि किस तरह दोनों गाने में मस्ती और कॉमेडी करते नजर आंएगे। आनंद राया की इस फिल्म में एक बार फिर से ‘जब तक है जान’ की तिगड़ी परदे पर नज़र आएगी। मतलब कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और शाहरूख खान।
- - Advertisement - -